Adityapur SP traffic and parking system review: दुर्गा पूजा पंडालो की सुरक्षा,  ट्रैफिक -पार्किंग व्यवस्था जायजा लेने पहुंचे एसपी, प्रभारीयो को दिया निर्देश

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है. इसी कड़ी में बुधवार शाम सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत पुलिस प्रशासन टीम के साथ आदित्यपुर क्षेत्र में पार्किंग- ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे.

ये भी पढ़े:- Saraikela Police Initiative “Prahari’: सरायकेला जिला पुलिस की नई पहल क्राइम कंट्रोल करने “प्रहरी” पहल की शुरुआत

पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत के साथ आदित्यपुर नगर निगम की उप नगर आयुक्त पारुल सिंह ,आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव सिंह ,ट्रैफिक प्रभारी राजेश सिंह समेत नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान एसपी ने आदित्यपुर जयप्रकाश उद्यान, हातिल फर्नीचर के पास चिन्हित पार्किंग स्पॉट का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी वाहनों को पार्किंग स्थल पर ही लगाये जहां प्रकाश की व्यवस्था हो। एसपी ने कहा कि सभी पूजा कमेटी को निर्देशित किया गया है कि पंडाल में सीसीटीवी कैमरे ,फायर फाइटिंग सिस्टम लगाना आवश्यक है। पंडाल को फायर प्रूफ और इलेक्ट्रिक प्रूफ तौर पर बनाना है। ताकि विपरीत परिस्थिति में निपटा जा सके। वहीं पंडाल में एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है।

थानों को पूजा कमेटी के साथ को-ऑर्डिनेट करने का निर्देश

सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने बताया कि पूजा पंडाल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की जा रही है। इन्होंने बताया कि जिले के सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है कि क्षेत्र में होने वाले पूजा कमेटियों के साथ कोऑर्डिनेटर कर लगातार उनके संपर्क में रहे ।शांति समिति के साथ बैठक आयोजित कर समस्याओं को दूर क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *