Adityapur Obc Survey report error: गुप्ता जी – यादव जी को बनाया जनरल ,दास जी को एससी, घर बैठे तैयार किया सर्वे रिपोर्ट

Adityapur:आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में ओबीसी (पिछड़ा वर्ग) आरक्षण सर्वे में बीएलओ द्वारा भारी अनियमितता और गड़बड़ी की गई है।अधिकांश क्षेत्रों में बीएलओ ने सर्वे नहीं किया। जबकि घर बैठे ही रिपोर्ट को तैयार कर दिया गया है।

बीएलओ के गड़बड़ रिपोर्ट दिए जाने संबंधित मामले का खुलासा तब हुआ है, जब आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय के जनगणना शाखा द्वारा समाचार पत्रों के माध्यम से बताया गया की 7 दिन के अंदर तैयार सर्वे रिपोर्ट पर आम नागरिक अपने आपत्ति एवं दावे दाखिल कर सकते हैं। इसके बाद आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 11 संजय नगर मांझीटोला निवासी रविंद्र घोष ने अपना दावा और आपत्ति दाखिल करने नगर निगम कार्यालय पहुंचे तो पाया कि बूथ संख्या 111, 112, 113 एवं 114 के वोटरों को बीएलओ ने भारी गड़बड़ी करते हुए ओबीसी को जनरल एवं एसी में दर्शाया गया है। मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र घोष ने नगर निगम प्रशासक को लिखित शिकायत की है। जिसमें बताया है कि उनकी जाति घोष (यादव)है जो ओबीसी में आता है ,लेकिन इन्हें सर्वे में जनरल दर्शाया गया है, इसी तरह दास को ओबीसी जबकि वह जनरल कैटेगरी में है। और गुप्ता को भी जनरल कैटेगरी में दर्शाया गया है। इन्होंने घर बैठे बीएलओ द्वारा सर्वे किए जाने मामले को लेकर जांच करने की मांग की है।

घर बैठे सरनेम देखकर तैयार किया रिपोर्ट

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में ओबीसी आरक्षण जनगणना मामले को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है की बीएलओ ने डोर टू डोर सर्वेक्षण करने के बजाय घर बैठे वोटर लिस्ट में सरनेम को आधार मानते हुए रिपोर्ट तैयार कर दिया है जिसमें भारी गड़बड़ी है।

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ