कैप्टिव खदान के नाम से सेल सिर्फ स्थानीय लोगों को बना रही मुर्ख : राजेंद्र सिंधिया

Gua (गुआ) : झारखंड एक समृद्ध संपन्न राज्य है, इसे संजोय रखना राज्य सरकार का कार्य है. किन्तु जब से राज्य बना है, इसे दोहन करने का काम किया गया है. यह बातें झारखण्ड मजदूर संघर्ष संघ के जेनरल सेक्रेटरी राजेंद्र सिधिया ने गुआ सेल क्लब में झामुमो के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर कहा.

इसे भी पढ़ें : जीप सदस्य ने विभिन्न समस्याओं को लेकर डीसी के नाम सौंपा ज्ञापन, कहा : बीजेपी – जेएमएम नही तीसरा विकल्प ही आदिवासियों का करेगा भला

जेएमएम की सदस्यता लेते राजेंद्र सिंधिया

उन्होंने आगे कहा कि राज्य को लूटने का काम तत्कालीन सरकार ने श्रमिकों को मूर्ख बना कर किया है. इसमें स्थानीय युवाओं को इस्तेमाल किया गया था, पर आज युवा समझ चुके हैं और बीजेपी छोड़ जेएमएम का सदस्यता ले रहे है. झारखंड को दोहने का सेल जैसे इस्पात उद्योग भी कर रहा है. स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार से महरूम रख के बाहरी लोगों को रोजगार दे रही है. इसके खिलाफ राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार दिलाना राज्य सरकार का भी कार्य है. सुप्रीम कोर्ट का नाम ले कर सेल स्थानीय युवाकों को रोजगार से वंचित कर रहा है. इसको ले कर राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट जाए, अपनी माँग रखे. जिनकी जल जंगल जमीन है, पहला अधिकार उसे मिले, सेल प्रबंधन उसे दे अथवा राज्य सरकार राज्य में खदानों को खुद चलाए और सेल जैसे इस्पात उद्योग को बेचे. तब स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा. कैप्टिव खदान के नाम से सेल सिर्फ स्थानीय लोगों को मुर्ख बना रही है. मंत्री दीपक बिरूवा के समक्ष झारखंड मजदूर संघर्ष संघ किरीबुरु के महामंत्री ने माँग रखी है.

इसे भी पढ़ें : http://किसी भी कीमत में जेएमएम को आदिवासियों का कब्र खोदने नहीं दिया जाएगा – कोल्हान आदिवासी एकता मंच

चैत्र नवरात्र

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम: चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने संभाला कार्यभार,पूजा-अर्चना के साथ हुई नई पारी की शुरुआत, पेयजल संकट दूर करना और निगम को राज्य में अव्वल बनाना है मुख्य लक्ष्य