Chaibasa:- पेयजल से संबंधित जन शिकायतों के निराकरण के लिए टोल फ्री नंबर जिले के कई लोगों के लिए लाभ मिल रहा है। जिले में अब तक कुल 507 शिकायत दर्ज की गई है।

पश्चिम सिंहभूम जिलावासी पेयजल से संबंधित जन शिकायतों के निराकरण के लिए टोल फ्री नंबर 1800-3456502/मोबाइल व्हाट्सएप नंबर-9470176901/ईमेल आईडी-callcentredwsd.jharkhand@gmail.com पर चापाकल संबंधित/ लघु जलापूर्ति योजना से संबंधित/ बृहद जलापूर्ति योजना से संबंधित/ जल गुणवत्ता से संबंधित/  स्वच्छता से संबंधित शिकायत प्रातः 8:00 बजे से संध्या के 8:00 बजे तक दर्ज करा सकते हैं। जिस पर विभाग के द्वारा अगले 72 घंटे में त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या का निराकरण किया जाएगा।

पश्चिम सिंहभूम जिले में अब तक कुल 507 शिकायत दर्ज की गई है, जिसमें से 253 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। 165 मामले लंबित हैं। अपरिहार्य कारणवश 34 मामलों को रिजेक्ट कर दिया गया है। 17 मामलों को अग्रसर कार्रवाई हेतु भेजा जा चुका है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *