Adityapur Martyr’s Day: शहीद दिवस पर शहीद भगत सिंह फैन्स क्लब ने राहगीरों में किया शर्बत वितरण

Adityapur: शहीद भगत सिंह फैन्स क्लब के द्वारा शहीद दिवस के मौके पर एस टाइप दुर्गा पूजा मैदान में शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राज गुरु की तस्वीर पर माल्यार्पण कर शहीद दिवस मनाया गया.

इस मौके पर राष्ट्रगान गाकर क्लब के लोगों ने उन्हें याद किया और  शहीदों के चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मिटने वालों का यही अंतिम निशा होगा .नारे लगाए इस मौके पर वक्ताओं ने अपने संबोधन से शहीदों के बलिदानों की चर्चा की. मौके पर हजारों राहगीरों को ठंडी शर्बत पिलाया गया. अध्यक्ष मुन्ना सिंह, संरक्षक ओम प्रकाश, वरिष्ठ भाजपा नेता बबलू सिंह, संजीव सिंह उर्फ बबुआ सिंह, नीरू सिंह, सोहन तिवारी, टिंकू, डॉ राजेश, सुशील सिंह, प्रकाश मेहता, अनीशा सिंह, आमोद कुमार, नन्हे, गिरीश प्रसाद, सुभाष कुमार, राजू सिंह, सूरज कुमार राय, सत्य प्रकाश, टूटू, काफी संख्या में कॉलोनी वासी मौजूद रहे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!
फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत