Martyr Tribute: जवान का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा, CM हेमंत ने सुनील धान की मां व पत्नी को बंधाया ढांढस, राज्यपाल बोले, यह अंतिम लड़ाई है, नक्सलियों के हर किले को ध्वस्त करेंगे

Ranchi. पश्चिम सिंहभूम के जराइकेला में नक्सलियों के आइइडी विस्फोट में शहीद हुए जवान सुनील धान को रविवार को टेंडरग्राम स्थित झारखंड जगुआर में श्रद्धांजलि दी गयी. इस अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद जवान को अंतिम विदाई दी. मौके पर सीएम ने श्रद्धांजलि सभा में पहुंची शहीद की मां व पत्नी से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट की. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार व सीएम हेमंत सोरेन ने रविवार को राज अस्पताल जाकर चाईबासा में सर्च अभियान के दौरान आइइडी विस्फोट में घायल हुए 203 कोबरा बटालियन के जवान विष्णु सैनी के स्वास्थ्य की जानकारी ली.

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जवान का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा. राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि यह अंतिम लड़ाई है. नक्सलियों के हर किले को ध्वस्त किया जायेगा. सीएम ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ काफी सघन अभियान जारी है. हम सभी मजबूती से नक्सलियों को खत्म करेंगे.

खूंटी के कर्रा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
श्रद्धांजलि देने के बाद शहीद जवान का पार्थिव शरीर खूंटी के कर्रा स्थित उनके पैतृक गांव कांटी पोड़हा टोली भेज दिया गया. जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. शहीद के परिवार में उनकी मां फगुनी उराइन, पत्नी गंदरी धान, छह वर्षीय पुत्र प्रियांश धान और चार वर्षीय पुत्र अनिकेत धान हैं.

वार्ड 19

Adityapur ward 19: आदित्यपुर वार्ड 19 चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पार्षद प्रत्याशी संजय बउआ ने की पदयात्रा, उमड़ा जनसैलाब ‘ब्लैक बोर्ड’ चुनाव चिह्न के साथ घर-घर पहुंचे प्रत्याशी, स्थानीय लोगों से मांगा जीत का आशीर्वाद