Adityapur Namo Fans Club effort: नमो फैन्स क्लब की मदद से कैंसर पीड़ित को मिले 6 लाख की सहायता राशि

Adityapur:आर आई टी स्थित वार्ड संख्या 30 निवासी ब्रजेश सहाय जो कि पिछले कुछ महीनों से बोन मेरो कैंसर जैसे असाध्य रोग से पीड़ित थे। अपनी बीमारी की आरंभिक जांच में ही अपनी लाखों जमा पूंजी गवां चुके थे।

Adityapur BYUM of incharge Welcome: सतीश शर्मा बने भाजयुमो के जिला प्रभारी, कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

जानकारी मिलने पर उन्होंने नमो फैन्स क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा से भेंट कर अपनी समस्या बताई और कहा कि डॉक्टर ने उन्हें बोन मैरो ट्रांसप्लांट हेतु सलाह दी है। नमो फैन्स क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा ने इनके उपचार हेतु कई डॉक्टरों के सलाह के पश्चात दिल्ली एम्स में इलाज हेतु भेजा। जहां चतरा सांसद काली चरण सिंह के प्रयास से जल्द ही इलाज शुरू हो गया। एम्स प्रबंधक ने बोन मैरो  ट्रांसप्लांट हेतु 6 लाख की प्राक्कलित राशि बताई।
भाजपा नेता सतीश शर्मा ने ब्रजेश सहाय के इलाज हेतु जिले के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी से उक्त राशि मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना से प्राक्कलित राशि 6 लाख आवंटित करने का आग्रह किया। जिले के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा कैंसर पीड़ित ब्रजेश सहाय  के बोन मैरो ट्रांसप्लांट हेतु 6 लाख की अनुदान राशि स्वीकृत प्रदान की गई। सतीश शर्मा ने पीड़ित ब्रजेश सहाय को अपने कार्यालय में बुलाकर 6 लाख का स्वीकृति पत्र सौंपा। सरकारी सहायता की मदद से दिल्ली के एम्स अस्पताल में ब्रजेश सहाय का बोन मैरो ट्रांसप्लांट होगा। नमो फैन्स क्लब ने ब्रजेश सहाय के इलाज उपरांत जल्द स्वस्थ होने की कामना की हैं।

http://Adityapur NAMO fans Club awareness Campaign:ब्राउन शुगर के खिलाफ़ जागरूकता अभियान चलाएगी नमो फैन्स क्लब: सतीश शर्मा,