Adityapur Bjp Press Conference: प्रधानमंत्री के 11 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे: राकेश प्रसाद

Adityapur:केंद्र सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल में सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के विषय पर भाजपा द्वारा प्रदर्शनी एवं प्रेस वार्ता का आयोजन आदित्यपुर अटल पार्क में किया गया.

प्रदर्शनी का उद्घाटन करते जिला अध्यक्ष

इस मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि 2014 में पद संभालने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  देश के लिए हर कीमत चुकाने को तैयार रहे हैं। उन्होंने कई कड़े फैसले लिये और तुष्टिकरण की राजनीति को समाप्त कर दिया। प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसले लिए जो पहले कभी नहीं हुए। जो काम अर्थव्यवस्था के डॉक्टर नहीं कर सके वे काम मोदी ने कर दिखाया। आज आर्थिक, सामरिक, कूटनीतिक सहित हर क्षेत्र में भारत का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत की लोकतांत्रिक यात्रा पिछले 11 वर्षों में एक स्वर्णिम युग के रूप में दर्ज हो चुकी है। यह वह कालखंड है, जब देश ने युगपुरुष के कुशल, दूरदर्शी और जन-समर्पित नेतृत्व में विकास, समावेशन और आत्मनिर्भरता की नई गाथा लिखी है। सरकार की नीतियां आज 140 करोड़ भारतीयों के जीवन को न सिर्फ आसान बना रही हैं, बल्कि उन्हें नए अवसर, नई उम्मीदें और नया आत्मविश्वास भी दे रही हैं। भारत एक नए आत्मविश्वास के साथ वैश्विक मंच पर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यह देश अब चुनौतियों से पीछे नहीं हटता, बल्कि उन्हें अवसर में बदलता है। आगे राकेश प्रसाद ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में हमारी सरकार ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’’ के मंत्र को लेकर आगे बढ़ी है। यह सफलतम 11 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। इसका परिणाम है कि भारत ने जनकल्याण और विकास की दृष्टि से कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। कई कल्याणकारी कदम करोड़ों के जीवन बदलने में महत्वपूर्ण साबित हुए हैं। प्रेस वार्ता में  जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, बिहार सुवर्ण आयोग के सदस्य राजकुमार सिंह, बड़कुवर गगराई, सोनाराम बोदरा, राकेश सिंह, उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक बबलू सिंह, मनोज तिवारी, आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष देवेश महापात्र आरआईटी मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह ,भोगेंद्र नाथ झा आदि मौजूद थे।

 

मजदूरों के शोषण और पुलिसिया दमन के विरोध

Adityapur Labor Protest: NCR में मजदूर आंदोलन की धमक: दमन के खिलाफ टाटा कांड्रा मार्ग पर गरजी इंडस्ट्रियल मजदूर यूनियन,12 घंटे काम और कम वेतन के खिलाफ मजदूरों का हल्लाबोल; CITU ने किया राष्ट्रव्यापी एकजुटता का आह्वान