Adityapur:आदित्यपुर सीतारामपुर डैम के पास मीरूडीह चौक पर स्थित सिद्धू-कान्हू प्रतिमा के समक्ष 30 जून हूल दिवस के उपलक्ष पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने वीर शहीद सिद्धू- कान्हू, चांद -भैरव को याद करते हुए नमन किया।
मीरूडीह चौक स्थिति सिद्धू कान्हू प्रतिमा के समक्ष आयोजित हुए श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से भाजपा के वरीय नेता बास्को बेसरा, डॉक्टर बेसरा के नेतृत्व में लोगों ने वीर शहीदों को याद किया। इस उपलक्ष पर उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि विद्रोह आदिवासियों की संघर्ष गाथा और उनके बलिदान को आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाले नायकों को याद करने का खास दिन है। झारखंड में रण बांकुरे सिद्धो-कान्हो और चांद-भैरव को याद करते हुए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह के प्रतीक के तौर पर हूल दिवस मनाया जाता है। इस उपलक्ष पर ग्रामीणों के बीच प्रसाद स्वरूप भोग का भी वितरण किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता बास्को बेसरा ने साहिबगंज जिला अंतर्गत भोगनाडी में हूल दिवस के मौके पर ग्रामीण पर लाठी चार्ज करने, आंसू गैस छोड़े जाने के घटना का कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए इसे राज्य सरकार की तानाशाही करार दिया।
ये रहे मौजूद:-
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान मेयर विनोद श्रीवास्तव भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव,भुंडा बेसरा, अमित सिंहदेव, पंकज सिंह, कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार, खिरोद सरदार, प्रकाश रंजन, झरना मन्ना,मिसर बाँसरियर आदि मौजूद रहे।