Aidtyapur (आदित्यपुर) : आदित्यपुर में अमृत योजना के तहत निर्मित अटल पार्क सर्विस लेन पर दूसरा गेट खोले जाने का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को नए गेट खोले जाने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा विरोध भी जताया गया है।
बताया जाता है कि अटल पार्क की पूर्व से एंट्री आदित्यपुर -कांड्रा मुख्य सड़क सर्विस लेन के पास से है। इस बीच रविवार को एक तीसरा और नया गेट लोहे के रेलिंग को काटकर बना दिया गया। जिसका लोगों ने विरोध किया है। इधर मामला तूल पकड़ता देख नगर निगम पदाधिकारी ने स्थल पहुंचकर निरीक्षण भी किया है।









