Saraikela: भोगनाडी घटना पर बोले झामुमों नेता विनोद पांडे, भाजपा ने राज्य को अशांत करने का लिया ठेका, दोषियों पर होगी कार्रवाई

Adityapur (आदित्यपुर) : हूल दिवस पर भोगनाडीह में सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू और उनके समर्थकों के साथ पुलिस की हुई झड़प के बाद लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे जाने पर की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए झामुमो प्रवक्ता सह प्रदेश महासचिव विनोद पांडे ने कहा की भाजपा राज्य को लगातार अस्थिर करना चाहती है, जिसका नतीजा है भोगनाडीह की घटना.

विनोद पांडे

Adityapur Mirudeeh Hool Divas :हूल दिवस मीरूडीह चौक सिद्धू- कान्हू प्रतिभा पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर कड़ा प्रहार करते हुए विनोद पांडे ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद निशिकांत दुबे साजिश के तहत मंडल मुर्मू को आगे कर राजनीति रोटी सेक रहे हैं। विनोद पांडे ने कहा कि है ये वही मंडल मुर्मू है जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विरुद्ध नॉमिनेशन दाखिल करते हैं और साजिश कर उसे रद्द करने का भी नाकाम प्रयास करते हैं. हूल दिवस पर मंडल मुर्मू को आगे कर भाजपा ने सोची समझी चाल चली है, जिसे झारखंड की जनता जान रही है. घटना को लेकर प्रवक्ता विनोद पांडे ने कहा कि सरकार अशांति फैलाने वाले सामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उन पर कठोर कानूनी कार्रवाई करेगी.

झामुमो की बैठक में हुए शामिल

झारखंड मुक्ति मोर्चा महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडे मंगलवार को सरायकेला- खरसावां जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा की आयोजित संगठन बैठक में शामिल हुए. जहां संगठन विस्तार मजबूती को लेकर चर्चा की गई. विनोद पांडे ने कहा कि बैठक में मुख्य रूप से संगठन को धार प्रदान करने जिला से लेकर पंचायत और पंचायत से लेकर वार्ड कमेटी का गठन कर मजबूती प्रदान करने का निर्णय लिया गया है. इन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार के योजनाओं को आम जनों तक पहुंचाने के लिए कटिबंध है. गौरतलब है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा संगठन विस्तार के बाद यह पहला बैठक आयोजित था. जिसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो, विधायक सविता महतो, केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, सरायकेला विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली, केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्क समेत झामुमों के अन्य वारिया नेता शामिल थे.

http://महिला कॉलेज चाईबासा में हूल दिवस पर सिद्धो-कान्हो को दी गई श्रद्धांजलि