नेशनल डॉक्टर्स डे पर टीएमएच नोआमुंडी टाटीबा गाँव में स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

Chaibasa (चाईबासा) : नेशनल डॉक्टर डे (1 जुलाई) पर नोआमुंडी प्रखंड स्थित टाटीबा गांव में एक सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है. जिसमें कुल 62 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य शिविर (बाल चिकित्सा से लेकर अन्य आयु वर्गों के लिए) में भाग लिया.

टाटा स्टील की नोआमुंडी आयरन माइन ने ‘माइन्स सेफ्टी अवार्ड’ में जीता प्रथम पुरस्कार

इस सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य मुफ्त चिकित्सा जांच करके परामर्श, रक्त शर्करा परीक्षण, हीमोग्लोबिन, मलेरिया परीक्षण और मुफ्त दवाओं को लाभार्थियों को वितरित किया गया. उच्च रक्तचाप के कुल 04 मामले, मधुमेह के 03 मामलों का निदान किया गया और टीएमएच नोआमुंडी में आगे की चिकित्सा के लिए सलाह दी गई. एमपी के लिए 2 परीक्षण किए गए, जो निगेटिव थे. अनियंत्रित मधुमेह के दो मामलों को आगे के प्रबंधन के लिए टीएमएच नोआमुंडी में भेजा गया. इसके अलावा शिविर में कमर, पीठ दर्द, बुखार, खुजली और अन्य त्वचा संक्रमण, सामान्य बीमारियों के अलावा आंख (दृष्टि, मोतियाबिंद आदि) के कई मामले पाए.

खराब मौसम और भारी बारिश के बावजूद टीएमएच नोआमुंडी के डॉक्टरों की टीम को देखकर ग्रामीणों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए इस स्वास्थ शिविर में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया.

सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन डॉ धीरेंद्र कुमार, सीएमओ के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ जिसमें अस्पताल के चिकित्सकों की टीम में डॉ अनन्या पति, डॉ अमला शंकर चटर्जी और डॉ कविथेंड्रल एस ने सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर में अहम भूमिका निभाई.

http://टीएमएच के बाल रोग वार्ड में मनाया गया बाल दिवस, बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान

Share करें

✓ Link copy हो गया!
प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत