शिबू सोरेन की भी बिगड़ी तबियत, दिल्ली में इलाज जारी, डॉक्टर्स कर रहे निगरानी

Ranchi (रांची) : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संरक्षक शिबू सोरेन की तबियत एक बार फिर अधिक ख़राब होने की खबरें आ रही हैं. उनका इलाज इन दिनों दिल्ली के एक प्रमुख अस्पताल में चल रहा है. परिवार और पार्टी सूत्रों के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. डॉक्टर्स उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं.

अस्पताल में भर्ती पिता के साथ सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : झारखण्ड के सभी 14 सीटों को जीतेगा इंडी गठबंधन – सीएम, कल्पना सोरेन ने भाजपा पर साधा निशाना, जोबा माझी को जिताने की अपील

सूत्रों के मुताबिक, शिबू सोरेन को उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते कुछ दिन पहले दिल्ली लाया गया था. चिकित्सकों की एक विशेषज्ञ टीम उनकी निगरानी कर रही है और आवश्यक मेडिकल जांचें लगातार की जा रही हैं. लेकिन अब तक अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है.

इसे भी पढ़ें : http://“1932 खतियान आधारित स्थानीयता” के नारे पर शिबू सोरेन – हेमंत सोरेन मंज़िल पाकर पल्ला झाड़ लिया, अब बाकी लोग भी मंजिल पाना चाहते हैं

Share करें

✓ Link copy हो गया!
फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत