राज्य की जनता हेमंत सरकार की जनविरोधी नीतियों का भुगत रही है खामियाजा, एक-एक कार्डधारियों को राशन के लिए घंटों करना पड़ रहा है इंतजार

Chakradharpur:- राज्य में राशन वितरण के नियमों में नए-नए बदलाव के कारण पूरी राज्य की जनता परेशान है। अभी वर्तमान समय मे राशन लेने के लिए लाभुकों को 5 से 6 बार अंगूठा लगाना पड़ रहा है, जिसके कारण कार्डधारी परेशान है। इसी समस्या को लेकर एवं राशन वितरण की और भी समस्याओं को लेकर भाजपा पुर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पाण्डेय एवं वर्तमान जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान पवन शंकर पाण्डेय ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के सामने राशन वितरण में 5 से 6 बार अँगूठा लगाने से आम जनो को होने वाली समस्याओं के बारे में बात की। श्री पाण्डेय ने कहा झारखंड सरकार की जनविरोधी नीतियों का खामियाजा आम जानता को भुगतना पड़ रहा है। एक-एक कार्डधारकों राशन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। क्योंकि एक कार्ड धरि को 5 से 6 बार अँगूठा लगाने के कारण समय की काफि बर्बादी हो रहि है। जिससे एक दिन में मुश्किल से 10 से 15 कार्डधारी अनाज ले पा रहे है। इससे खासकर बुजुर्ग महिलाएँ और पुरुष राशन से वंचित रह जारही है। विशेष कर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र जहाँ नेट की सुविधा नही है, वहां कार्डधारकों को अनाज मिल भी नही पा रहा है। पूर्व में एक बार अँगूठा लगाने में दिक्कत होती थी, मगर अब 5 बार अँगूठा लगाना परेशानी का सबब है। इस तरह का कार्यों को देखने से ऐसा लगता है कि राज्य सरकार एवं आपूर्ति विभाग की मिलीभगत से अनाज की काला बाजारी करने की योजना है। श्री पाण्डेय एवं गिलुवा ने मांग की है की सरकार इसपर जल्द संज्ञान में लेकर और तत्काल ठीक करने पर पहल करें ताकि कोई भी कार्ड धारी अनाज से वंचित न रह सके। वहीं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि सरकार के द्वारा डीलरों के द्वारा राशन कटौती को रोकने के लिए ऐसा कदम उठाया गया है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *