अवैध खनन व नियमों को ताक पर रखकर ढुलाई करने वाले वाहनों के प्रति सख्त हुई जिला प्रशासन, चेकपोस्ट लगाकर की जा रही चेकिंग

Chaibasa:- पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार सदर अनुमंडल पदाधिकारी शशिन्द्र कुमार बड़ाईक के नेतृत्व में जिला परिवहन कार्यालय एवं जिला खनन कार्यालय के कर्मचारियों के साथ हाटगम्हरिया चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा वहां की कार्यशैली को देखी गयी एवं चेक पोस्ट के पास वाहनों की चेकिंग की गई. जिसमें वाहनों के सारे माइनिंग संबंधी दस्तावेज तथा परिवहन संबंधी दस्तावेज को देखा गया.

मौके पर उन्होंने कहा कि माइनिंग व परिवहन संबंधित लापरवाही करने वालों से प्रशासन सख्ती से पेश आएगी. आने वाले समय में जिले के विभिन्न स्थानों पर माइनिंग, परिवहन संबंधित दस्तावेजों को चेक किया जाएगा एवं दोषी पाए जाने वालो पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *