छोटानागरा में झामुमो की बैठक, मतदाता सूची सुदृढ़ीकरण और पेसा कानून के तहत रोजगार पर जोर

Chaibasa (चाईबासा) : सारंडा क्षेत्र के छोटानागरा में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं झामुमो नेता बामिया माझी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए BLO-2 की नियुक्ति और मतदाता सूची में सभी पात्र नागरिकों का नाम शामिल किया जाना अनिवार्य है।

कैबिनेट की मंजूरी के बाद भी अधिसूचना का इंतजार, झारखंड में पेसा कानून पर बढ़ा असमंजस

छोटानागरा में झामुमो की बैठक
उन्होंने बताया कि झामुमो के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने गांवों में 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवक-युवतियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएंगे, ताकि किसी भी मतदाता को मतदान के समय परेशानी न हो।

हर बूथ पर BLO-2 और वन पट्टा का मुद्दा उठेगा

बामिया माझी ने कहा कि प्रत्येक मतदान बूथ पर BLO-2 की नियुक्ति सुनिश्चित कराने तथा वन ग्रामों के पात्र परिवारों को वन पट्टा दिलाने के लिए राज्य सरकार को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि झामुमो इस मुद्दे को गंभीरता से आगे बढ़ाएगी।

पेसा कानून के तहत स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार

उन्होंने कहा कि राज्य में पेसा कानून लागू हो चुका है, ऐसे में अब किरिबुरू, मेघाहातुबुरू, गुवा और चिड़िया खदान क्षेत्रों में स्थानीय बेरोजगार युवक-युवतियां ग्राम सभा के माध्यम से रोजगार का दावा करेंगे। इससे स्थानीय लोगों को उनके अधिकार मिलेंगे और बाहरी निर्भरता कम होगी।

छोटानागरा में झामुमो की बैठक

गुरा मुर्मू की अध्यक्षता में हुई बैठक

बैठक की अध्यक्षता छोटानागरा पंचायत समिति अध्यक्ष गुरा मुर्मू ने की। बैठक में गुरा मुर्मू, मंगल देवगम, जेना वाडिंग, सोहन मांझी, जामदेव चाम्पिया, मुण्डा मानचुड़िया सिदू, मुण्डा सुखराम वाडिंग, बिरसिंह हांसदा, लाकुंदा चाम्पिया, गोपाल हांसदा, करम सिंह हांसदा, मुंगड़ू सिदू, पूर्व मुण्डा लेबेया सिदू, ईश्वर हांसदा, बागी चाम्पिया, मंगल सिदू, उलकी सिदू, मंगल वाडिंग, सुखलाल चाम्पिया, बेहरा सोरेन, बाहदा बाटे सुरीन, चन्द्र वाडिंग, उगिराम वाडिंग, सुखलाल माझी, मटा देवगम, लखन वाडिंग, मुची हांसदा, सुखराम लोहर, सुनियां सिदू, कुदू वाडिंग सहित काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

http://पेसा कानून को राज्य कैबिनेट से मिली मंजूरी, झामुमो ने मनाया ऐतिहासिक फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 23

Adityapur Ward 23Election: वार्ड 23 का चुनावी रण: ‘मोतियों का हार’ लेकर मैदान में उतरे प्रवीण सिंह, कल्पनापुरी में भ्रष्टाचार मुक्ति और प्रदूषण से आजादी का संकल्प; 11 सूत्रीय एजेंडे के साथ जनता के बीच पहुंचे प्रत्याशी

चुनावी शंखनाद

Adityapur RIT Mandal Bjp Office: चुनावी शंखनाद: आरआईटी मंडल में खुला भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजय सरदार का कार्यालय, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में फीता काटकर हुआ उद्घाटन, पदयात्रा के जरिए दिखाया शक्ति प्रदर्शन

Adityapur Ward 9 Conspiracy: चुनावी साजिश या पारिवारिक विवाद? वार्ड 9 की प्रत्याशी राखी मार्डी ने ‘फरार’ होने की खबरों को नकारा, पति और राजनीतिक विरोधियों पर लगाया छवि धूमिल करने का गंभीर आरोप, थाने में लिखित शिकायत दर्ज