Adityapur News: आदित्यपुर: नव वर्ष पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह का भव्य स्वागत, युवाओं ने माना अपना ‘रोल मॉडल

आदित्यपुर : नव वर्ष के उल्लास के बीच झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय सिंह का युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। रविवार को शहर आगमन के दौरान आदित्यपुर स्थित उनके आवास पर समर्थकों और स्थानीय युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी।

Adityapur Mata ka Jagran : आदित्यपुर इंद्रलोक अपार्टमेंट में गूंजे माता के जयकारे, टाटा वर्कर्स यूनियन के नेताओं ने टेका मत्था


इस मौके पर युवाओं ने अपने चहेते नेता को फूलों की माला पहनाई और शॉल व अंग वस्त्र भेंट कर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। उपस्थित युवाओं ने अजय सिंह को अपना ‘रोल मॉडल’ बताते हुए उनके नेतृत्व में आस्था जताई।
​इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए अजय सिंह ने उन्हें राष्ट्र का असली निर्माता बताया। उन्होंने कहा, “युवाओं के कंधों पर ही देश और समाज का भविष्य टिका है। सफलता के लिए कभी भी शॉर्टकट न अपनाएं, क्योंकि गलत तरीके से हासिल की गई उपलब्धि स्थायी नहीं होती।” उन्होंने युवाओं को ईमानदारी और कड़ी मेहनत के रास्ते पर चलकर अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

​अजय सिंह ने समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं से इससे दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ और व्यसनमुक्त युवा ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकता है। कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने नए साल के संकल्प के रूप में अजय सिंह के विचारों को अपनाने और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का प्रण लिया।
​इस भव्य स्वागत समारोह में मुख्य रूप से खुर्शीद आलम, दीपक महतो, विशाल सिंह, कुंदन राय, देवराज महतो, युवराज सिंह, किट्टू श्रीवास्तव, विधान महतो, आकाश यादव, रामचंद्र चाकी, आफताब आलम सहित भारी संख्या में युवा उपस्थित थे।

http://Adityapur Free Health Camp: आदित्यपुर में नए साल पर सेवा की पहल: डॉ. रेणु शर्मा ने लगाया निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप