आदिवासी हो समाज महासभा की बैठक सम्पन्न उपरूम जुमुर कार्यक्रम व वार्षिक अधिवेशन को लेकर लिए गए अहम निर्णय

किरीबुरू/प्रॉस्पेक्टिंग (पश्चिमी सिंहभूम)।
आदिवासी हो समाज महासभा के केंद्रीय महासचिव श्री सोमा कोड़ा जी, आदिवासी हो समाज युवा महासभा जगन्नाथपुर अनुमंडल अध्यक्ष श्री बलराम लागुरी, तथा आदिवासी कल्याण केन्द्र किरीबुरू, मेघाहातुबुरू एवं प्रॉस्पेक्टिंग के पदाधिकारियों और सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रॉस्पेक्टिंग वायरलैस फुटबॉल मैदान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री जुनेश केराई जी ने की।

उणुरुम 2.0: किरीबुरू में आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन, विजेता हुए पुरस्कृत

किरीबुरू आदिवासी हो समाज महासभा

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 11 जनवरी को चाईबासा में आयोजित उपरूम जुमुर कार्यक्रम में समाज के सदस्य बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इसके साथ ही आदिवासी हो समाज महासभा का वार्षिक अधिवेशन 17 एवं 18 जनवरी 2026 को आदिवासी कल्याण केन्द्र, किरीबुरू परिसर में आयोजित किए जाने पर विस्तृत चर्चा के बाद सहमति बनी।

बैठक के दौरान समाज के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, सांस्कृतिक संरक्षण तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने समाज की एकता और सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

किरीबुरू आदिवासी हो समाज महासभा

इस बैठक में हीरालाल सुंडी, रमेश लागुरी, संदीप तीयू, सतीश बोयपाई, मुकुल गोप, सोमा नाग, माधव चन्द्र कोड़ा, विश्वनाथ सुंडी, साधु चरण चत्तर, सेरगेया आंगारिया, गोपी लागुरी, भीमसेन मारला, उम्बलन हेस्सा, शांतनु बिरुली, श्याम बिरुवा, पुत्कार लागुरी, श्याम सिंकु, जनार्दन बोयपाई, शबनम हेस्सा, सुबनी तीयू, मोनिका बरजो, मलती सुंडी, रुक्मणि, सोनी पूरती, इंदु, बहमनी, हीरा, साहिल, प्रधान, दुर्गा चरण सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

http://भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं 25वां झारखंड स्थापना दिवस किरीबुरू–मेघाहातुबुरू में धूमधाम से मनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *