हाथियों की मूवमेंट से रेलवे अलर्ट चक्रधरपुर रेल मंडल की कई ट्रेनें 3 दिनों के लिए रद्द

चक्रधरपुर।
जंगली हाथियों की लगातार आवाजाही और घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई लोकल, MEMU और पैसेंजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 7 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी।

रेल मंडल द्वारा जारी आधिकारिक आदेश (E/O No-53/01) के अनुसार संबंधित रेल सेक्शन में हाथियों की सक्रिय मूवमेंट के कारण ट्रैक पर खतरा बना हुआ है। इसके साथ ही घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से ट्रेन परिचालन में भी गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही है।

टोंटो प्रखंड में हाथियों का तांडव झुंड से बिछड़ा हाथी बना ग्रामीणों के लिए काल, वन विभाग की निष्क्रियता से आक्रोश

7 से 9 जनवरी तक रद्द रहने वाली ट्रेनें

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनें 07.01.26 से 09.01.26 तक रद्द रहेंगी—

  • 68125 / 68126 – टाटा–BBN–टाटा MEMU

  • 68010 / 68009 / 68006 / 68011 – CKP–TATA–KGP–TATA–CKP MEMU

  • 68019 / 68020 – टाटा–गुआ–टाटा MEMU

  • 68043 / 68044 – टाटा–राउरकेला–टाटा MEMU

  • 18176 / 18175 – झारसुगुड़ा–हटिया–झारसुगुड़ा MEMU

  • 58151 / 58152 – बड़बिल–बक्सर–बड़बिल पैसेंजर

यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की प्राथमिकता

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय पूरी तरह एहतियातन लिया गया है, ताकि किसी भी संभावित अप्रिय घटना से बचा जा सके। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले कई वन क्षेत्रों में हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ी है, जिससे रेल ट्रैक पर जान-माल के नुकसान की आशंका बनी रहती है।

चक्रधरपुर रेल मंडल

यात्रियों से अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। यात्री NTES, रेलवे हेल्पलाइन या नजदीकी रेलवे स्टेशन से अपडेट लेकर ही यात्रा की योजना बनाएं।

हाथी-रेल टकराव की आशंका

गौरतलब है कि झारखंड और ओडिशा से सटे रेलवे सेक्शन में पूर्व में भी हाथी-रेल टकराव की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे और वन विभाग आपसी समन्वय के साथ निगरानी बढ़ा रहे हैं। रेलवे प्रशासन का कहना है कि स्थिति सामान्य होते ही ट्रेनों का परिचालन पुनः बहाल कर दिया जाएगा।

http://प्रशंसनीय पहल: हाथियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *