Saraikela Civic Action Programme: सरायकेला: चौका पुलिस और SSB ने चलाया जागरूकता अभियान, जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल और खेल सामग्री

सरायकेला-खरसावाँ: जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशानुसार मंगलवार, 6 जनवरी 2026 को जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनसा में एक विशेष जागरूकता अभियान और ‘सिविक एक्शन प्रोग्राम’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चौका थाना पुलिस और SSB मतकमडीह के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

Seraikela Health Fair: स्वास्थ्य विभाग की पहल: सरायकेला के सभी प्रखंडों में 6 से 10 जनवरी तक विशेष चिकित्सा शिविर

सरायकेला-खरसावाँ:

​अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों और SSB के जवानों ने ग्रामीणों को समाज में फैली कुरीतियों जैसे डायन बिसाही के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया। साथ ही, क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती और इसके विक्रय से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को सतर्क किया गया। सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए पुलिस ने डायल 112 की उपयोगिता बताई, ताकि आपात स्थिति में ग्रामीण तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकें।सरायकेला-खरसावाँ:मानवीय पहल और सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए कार्यक्रम में करीब 100 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए बच्चों को पाठ्य पुस्तकें, कलम और चॉकलेट दी गई। वहीं, युवाओं को खेलकूद से जोड़ने के उद्देश्य से खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल का वितरण किया गया। इस मौके पर चौका थाना प्रभारी ने सोनू कुमार ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करना भी है।

Saraikela:सरायकेला-खरसावां: 292 शिक्षकों का स्कूल आवंटन विवादों में, नियम उल्लंघन का आरोप

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’