अशोक कुमार जैन जिला नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता 2025–26 विश्वजीत का दोहरा शतक, लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब ने जगन्नाथपुर को 271 रन से हराया

चाईबासा। अशोक कुमार जैन जिला नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता 2025–26 के तहत खेले गए मुकाबले में विश्वजीत सिंह के शानदार दोहरा शतक (215 रन) और तनुज प्रधान की सधी हुई शतकीय पारी (104 रन) की बदौलत लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब, चक्रधरपुर ने जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब को एकतरफा मुकाबले में 271 रनों के विशाल अंतर से पराजित करते हुए अगले चक्र में प्रवेश किया।

द्वितीय नथमल सिंघानिया जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26: सिंहभूम फाइटर्स बना चैंपियन अभिनव सिंह व आशुतोष कुमार यादव की शतकीय पारियों से सिंहभूम चैलेंजर्स को 156 रनों से हराया

उरांव क्रिकेट क्लब

चाईबासा स्थित बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 419 रन का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया। प्रतियोगिता के दस वर्षों के इतिहास में यह किसी भी टीम द्वारा बनाया गया अब तक का सर्वाधिक स्कोर है।

पारी की शुरुआत करने उतरे विश्वजीत सिंह ने मात्र 20 चौकों और 18 छक्कों की मदद से 215 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनके साथ दूसरे सलामी बल्लेबाज तनुज प्रधान ने 12 चौकों और 6 छक्कों की सहायता से 104 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 317 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई, जिसने मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।
मध्यक्रम में शुभोदीप मुखर्जी ने नाबाद 38 तथा अंकित मिश्रा ने 30 रनों का योगदान दिया। जगन्नाथपुर की ओर से रेहान फजल ने 57 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि फराज हसन और रेहान मंसूरी को 1-1 सफलता मिली।

419 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 20.1 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने आए मेराजुल इस्लाम ने 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा अबुतल्हा आलम (27), सैफ आफरिदी (21) और फिरोज आलम (12) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके।

लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब की ओर से अंकित तांती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 21 रन देकर 5 विकेट झटके। सिद्धार्थ जयसवाल और त्रिनाथ प्रधान को 2-2 जबकि विश्वजीत सिंह को 1 विकेट मिला।

प्रतियोगिता के अगले मुकाबले में मेघाहातुबुरू क्रिकेट क्लब का सामना शाह स्पोर्ट्स अकादमी, चक्रधरपुर से होगा।

http://द्वितीय नथमल सिंघानिया जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 सिंहभूम चैलेंजर्स को पराजित कर सिंहभूम फाईटर्स फाइनल में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सरायकेला नगर पंचायत

Seraikela Municipal Election Results: सरायकेला नगर पंचायत: झामुमो समर्थित मनोज चौधरी ने लहराया जीत का परचम, राजघराने के आदित्य सिंह देव को दी मात, दो राउंड की गिनती में तय हुआ फैसला; जीत के बाद बोले चौधरी- “जनता की सेवा और शिक्षा का विकास ही मेरा लक्ष्य”