आदित्यपुर वार्ड 17: ‘साइकिल पंप’ छाप के साथ बिरेंद्र कुमार सिंह यादव ने फूंका चुनावी बिगुल, मिला भारी समर्थन

Adityapur (आदित्यपुर) : नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों के बीच वार्ड संख्या 17 से पार्षद पद के प्रबल दावेदार बिरेंद्र कुमार सिंह यादव ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। “विकास, सेवा और विश्वास” के मूल मंत्र के साथ चुनावी मैदान में उतरे बिरेंद्र कुमार सिंह (क्रम संख्या 5, चुनाव चिन्ह: साइकिल पंप) को स्थानीय निवासियों का भारी समर्थन मिल रहा है।

आदित्यपुर

​दो दशकों का सेवा पथ: वादे नहीं, प्रमाण पर जोर

बिरेंद्र सिंह केवल चुनावी घोषणाओं तक सीमित नहीं हैं। पिछले 20 वर्षों का उनका सामाजिक ट्रैक रिकॉर्ड उनकी मजबूती का आधार है। 2002 में क्षेत्र में बिजली संकट दूर करने हेतु दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगवाना हो या जयप्रकाश नगर में सड़क निर्माण के लिए हाउसिंग बोर्ड से भूमि आवंटित कराना, उन्होंने हमेशा धरातल पर काम किया है।

​सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अग्रणी

शिव काली मंदिर के पूर्व अध्यक्ष और माँ भवानी यूथ क्लब के संरक्षक के रूप में उन्होंने वार्ड की सांस्कृतिक चेतना को जीवंत रखा है। कोविड-19 के संकट काल में उनके द्वारा पहुँचाई गई राहत सामग्री और निर्धनों के बीच कंबल वितरण जैसे कार्यों को आज भी वार्ड की जनता याद करती है।

​आदित्यपुर विकास समिति के माध्यम से व्यापक दृष्टिकोण

सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स और इस्कॉन (ISKCON) जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं से जुड़े बिरेंद्र सिंह ने 2015 में ‘आदित्यपुर विकास समिति’ की स्थापना कर सामाजिक सरोकारों को नया आयाम दिया। रक्तदान शिविर और निर्धन विद्यार्थियों की सहायता उनके विजन का हिस्सा है। मतदाताओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य वार्ड 17 को आदर्श वार्ड बनाना है जहाँ बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ हर नागरिक का सम्मान सुरक्षित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *