Disaster compensation West Singhbhum : सर्पदंश से बच्ची की मौत के तीन साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा, परिवार की गुहार

सर्पदंश

खुंटपानी (पश्चिमी सिंहभूम): जिले के खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत अंकोलकुटी गांव में सर्पदंश से बच्ची की मौत के करीब तीन साल बाद भी परिजनों को अब तक मुआवजा राशि नहीं मिल पाई है। इसको लेकर परिवार ने प्रशासन से जल्द सहायता दिलाने की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार,

अंकोलकुटी गांव निवासी स्वर्गीय गीता कुदादा की 9 जुलाई 2023 को सर्पदंश के कारण मौत हो गई थी। घटना के बाद पिता चंद्र मोहन कुदादा ने आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा राशि के लिए प्रखंड कार्यालय में आवेदन दिया था।

कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त से की खुंटपानी प्रखंड JSFC गोदाम से नमक उठाव में गड़बड़ी मामले में उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग

सर्पदंश

परिजनों का कहना है कि आवेदन के बाद भी लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में खुंटपानी प्रखंड कार्यालय से अभिलेख संख्या 24, पत्रांक संख्या 531, दिनांक 20 अगस्त 2025 को अनुमंडल पदाधिकारी, सदर चाईबासा को मुआवजा संबंधी फाइल भेजी गई। इसके बावजूद अब तक राशि स्वीकृत नहीं हुई है, जिससे परिवार आर्थिक और मानसिक परेशानी झेल रहा है।

परिवार ने इस मामले में खुंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा से संपर्क कर मुआवजा दिलाने की मांग की है। प्रखंड प्रमुख ने त्वरित पहल करते हुए भरोसा दिलाया है कि जिला प्रशासन से बातचीत कर जल्द से जल्द मुआवजा राशि दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह अत्यंत संवेदनशील मामला है और प्रभावित परिवार को राहत मिलना जरूरी है। प्रशासनिक स्तर पर बात कर प्रक्रिया को तेज किया जाएगा ताकि पीड़ित परिवार को जल्द सहायता मिल सके।

ग्रामीणों का कहना है कि आपदा से जुड़ी घटनाओं में मुआवजा राशि में देरी नहीं होनी चाहिए। इससे गरीब परिवारों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

http://कलयुगी माँ ने ममता को किया शर्मसार, नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंका, ग्रामीणों ने दिया सहारा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’