किरीबुरू खदान में बड़ा हादसा टला, डंफर दुर्घटनाग्रस्त होने से ऑपरेटर घायल

किरीबुरू खदान हादसा

गुवा/किरीबुरू: सेल की किरीबुरू लौह अयस्क खदान में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तड़के करीब 4 बजे खदान में कार्यरत 100 टन क्षमता वाली कैटरपिलर-92 नंबर डंफर अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में डंफर के ऑपरेटर बादल राज घायल हो गए, हालांकि उनकी जान बाल-बाल बच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में ऑपरेटर बादल राज को सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें आई हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए सेल के किरीबुरू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Steel Authority of India Limited की किरीबुरू खदान में हादसा, ठेका श्रमिक गंभीर रूप से झुलसा

सूत्रों के मुताबिक ऑपरेटर बादल राज लोडेड डंफर को हिल-3 पहाड़ी से हॉपर की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान अचानक डंफर का इंजन बंद हो गया। इंजन बंद होते ही भारी वाहन अनियंत्रित होकर पीछे की ओर लुढ़क गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि डंफर को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है और समय रहते स्थिति नियंत्रित हो जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही सेल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। खदान प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

खदान में हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और मशीनों की तकनीकी जांच को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। प्रबंधन का कहना है कि ऑपरेटर की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

http://Steel Authority of India Limited की किरीबुरू खदान में हादसा, ठेका श्रमिक गंभीर रूप से झुलसा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत