Adityapur Rjd Meeting: कोल्हान राजद: 5 अप्रैल को तेजस्वी यादव के स्वागत में रांची पहुंचेंगे हजारों कार्यकर्ता; बैठक में पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

तेजस्वी यादव के रांची आगमन

आदित्यपुर : आगामी 5 अप्रैल को रांची स्थित कार्निवल हॉल में आयोजित होने वाले तेजस्वी यादव जी के भव्य कार्यक्रम की सफलता हेतु कोल्हान प्रमंडल राजद ने कमर कस ली है। बुधवार को कोल्हान प्रमंडल कार्यालय में राज्य कमेटी एवं कोर टीम की एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें कोल्हान क्षेत्र से ऐतिहासिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति तय हुई।

​नेताओं को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी:

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोल्हान से लगभग 1000 कार्यकर्ताओं का जत्था रांची रवाना होगा। इसके लिए प्रमंडल के विभिन्न जिलों के अध्यक्षों को वाहन एवं जनशक्ति की विशेष जिम्मेदारी दी गई है.

Tejashwi Yadav Kahalgon Rally: कहलगांव में तेजस्वी यादव ने रजनीश भारती के समर्थन में की वोट की अपील, पुरेंद्र नारायण बोले- रजनीश भारती करेंगे कहलगांव का सर्वांगीण विकास

तेजस्वी यादव के रांची आगमन

सामाजिक न्याय का संकल्प:

बैठक में महासचिव वीरेंद्र कुमार सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव जी का रांची आगमन झारखंड की राजनीति में सामाजिक न्याय की आवाज को और बुलंद करेगा। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

​बैठक में उपस्थित रहे प्रमुख पदाधिकारी

यह महत्वपूर्ण बैठक राजद झारखंड के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री जनार्दन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम के संचालन और रणनीति निर्माण में मुख्य रूप से श्रीराम यादव (उपाध्यक्ष) श्री वीरेंद्र कुमार सिंह यादव (महासचिव, राजद झारखंड) राजेश यादव (सचिव) परवेज अहमद (जिला अध्यक्ष, परिवहन, पूर्वी सिंहभूम) सकलेश यादव (जिला अध्यक्ष, व्यवसाय, सरायकेला-खरसावां) अरविंद सिंह (जिला अध्यक्ष, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, देवनंदन प्रसाद (प्रदेश सचिव)

http://बिहार चुनाव 2025: राघोपुर सीट पर फिर आमने-सामने तेजस्वी यादव और सतीश कुमार, मुकाबला होगा रोमांचक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सरायकेला खरसावाँ

Saraikela Peace Committee: सरायकेला : त्योहारों पर सद्भाव की अपील: जिला प्रशासन ने कसी कमर, हुड़दंगियों पर रहेगी ड्रोन से नजर, उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और एसपी मुकेश लुनायत ने शांति समिति के सदस्यों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक