Adityapur Ram Navami: आदित्यपुर: रामनवमी पर अखाड़ों का भव्य प्रदर्शन, ट्यूबलाइट और आग पर रोक, 8 प्रमुख अखाड़े दिखाएंगे अपना करतब ; प्रशासन की मौजूदगी में होगा आयोजन

आदित्यपुर। केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति द्वारा बुधवार को आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। समिति ने घोषणा की कि इस वर्ष रामनवमी के पावन अवसर पर फुटबॉल मैदान में अखाड़ों का भव्य प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें पारंपरिक शौर्य और कला का संगम देखने को मिलेगा।

Saraikela Flag March: रामनवमी पर सरायकेला में सुरक्षा सख्त: पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल कर दिया शांति का संदेश ​असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर

आदित्यपुर रामनवमी 2026

​इन अखाड़ों की होगी भागीदारी:

समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, इस आयोजन में कुल आठ अखाड़े हिस्सा लेंगे। इनमें छह लाइसेंसधारी और दो गैर-लाइसेंसधारी अखाड़े शामिल हैं:
* ​आदित्यपुर दुर्गा मंदिर अखाड़ा
* ​शिव मंदिर अखाड़ा
* ​चुना भट्टा अखाड़ा
* ​इमली चौक अखाड़ा
* ​आशियाना अखाड़ा
* ​चांदनी चौक अखाड़ा
* ​साल्डीह बस्ती अखाड़ा
* ​आदित्यपुर फाटक अखाड़ा

​सुरक्षा हेतु कड़े दिशा-निर्देश:

जनहित और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए समिति ने इस वर्ष ट्यूबलाइट फोड़ने और आग के खतरनाक खेलों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया है। आयोजन के दौरान प्रशासनिक मर्यादा का पालन अनिवार्य होगा।

​विशिष्ट अतिथियों की होगी उपस्थिति:

कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए उपायुक्त , पुलिस अधीक्षक,SDPO, CO, आदित्यपुर नगर निगम के मेयर व डिप्टी मेयर तथा थाना प्रभारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
​प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से श्री राम ठाकुर, देवांग चंद्रमुखी, भुगलू सोरेन, महेश सिंह, सुभाष मोदी, भोला मिश्रा, मनोज कुमार चौधरी, अनिल कुमार, पवन सोनकर और अनुराग सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

http://Adityapur Law And Order: रामनवमी और चैती छठ को लेकर सरायकेला पुलिस सख्त, एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश, जुलूस में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *