Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम को स्वच्छ और स्मार्ट बनाने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। अब क्षेत्र के नागरिकों को साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट या पेयजल जैसी समस्याओं के लिए निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नगर निगम ने डिजिटल समाधान की शुरुआत करते हुए एक विशेष स्कैनर (QR Code) जारी किया है, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी शिकायतें सीधे ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे।

ये भी पढ़े:-Adityapur Udgam Sanstha: आदित्यपुर में रामनवमी पर ‘उद्गम’ संस्था लगाएगी भव्य सेवा शिविर, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मेयर संजय सरदार ,डिप्टी मेयर अंकुर सिंह होंगे शामिल

जन सहभागिता से बनेगा ‘क्लीन आदित्यपुर’

गुरुवार को आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंडो डेनिस टूल रूम (IDTR) सभागार में ‘स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मेयर संजय सरदार ने कहा कि स्वच्छता केवल निगम की नहीं, बल्कि जन-जन की जिम्मेदारी है। जन सहभागिता के माध्यम से ही आदित्यपुर स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त कर सकेगा।

डिप्टी मेयर ने स्वच्छता को बताया सामूहिक जिम्मेदारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जोर देकर कहा कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति या विभाग का काम नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हमें मिलकर सफाई के मानकों को ऊंचा उठाना है ताकि पूरे राज्य और देश में आदित्यपुर नगर निगम को एक नई और स्वच्छ पहचान दिलाई जा सके।

ऑफिस के चक्करों से मिलेगी मुक्ति

नगर निगम प्रशासक रवि प्रकाश ने डिजिटल सिस्टम की जानकारी देते हुए बताया कि होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों के लिए अब लिखित आवेदन की आवश्यकता नहीं होगी। लोग अपने मोबाइल से स्कैनर कोड स्कैन कर एक क्लिक पर अपनी समस्या निगम तक पहुँचा सकेंगे। इस मौके पार्षद सुप्रिया महतो, पूर्व जीएम आशुतोष कुमार, सिटीजन फोरम के अध्यक्ष एके श्रीवास्तव और स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर तनुश्री बासु समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

http://Adityapur Development:आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 23 में नई सड़क का उद्घाटन, मेयर, डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षद ने ने दोहराया विकास का संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *