Gamharia News: सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार : मेयर संजय सरदार ने किया जांच, लैब टेस्ट के लिए भेजे जाएंगे सैंपल

गम्हरिया सड़क निर्माण

​गम्हरिया: टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित एमटीसी (MTC) बिल्डिंग से सपड़ा होकर नेशनल हाईवे को जोड़ने वाली निर्माणाधीन सड़क विवादों के घेरे में है। पथ निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही इस महत्वपूर्ण सड़क में खराब गुणवत्ता और घटिया सामग्री के इस्तेमाल की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद, शुक्रवार को भाजपा नेता मेजर संजय सरदार ने निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण किया।

चाईबासा: 16 गांवों की आदिवासी जमीन पर सड़क निर्माण, जनजाति आयोग ने नोटिस थमाया

​निरीक्षण में उजागर हुई अनियमितताएं

​संजय सरदार ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से मुआयना किया। जांच के दौरान पाया गया कि निर्माण में निर्धारित मानकों की अनदेखी की जा रही है। सड़क की परतें तय मापदंडों के अनुसार नहीं थीं और प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता बेहद निम्न स्तर की पाई गई। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा आनन-फानन में काम पूरा करने की कोशिश की जा रही है ताकि कमियों को छिपाया जा सके।

गम्हरिया सड़क निर्माण

​होगी कार्रवाई: संजय सरदार

​निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए संजय सरदार ने कहा:
​”जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है। हम इस मामले की शिकायत सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों से करेंगे। साथ ही, निर्माण स्थल से सामग्री को जब्त कर उसे गुणवत्ता जांच के लिए भेजा जाएगा।”

​मौके पर भाजपा नेता और ग्रामीण रहे मौजूद

​जांच के दौरान संजय सरदार के साथ कई भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। ग्रामीणों ने एक स्वर में मांग की है कि जब तक सड़क की गुणवत्ता सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक काम को मानक के अनुरूप ही आगे बढ़ाया जाए।

http://Adityapur road widening: नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स सड़क निर्माण कार्य अधूरा, त्योहारों से पहले पूरा करने की मांग छठ घाट तक सड़क चौड़ीकरण में देरी, बस्तीवासी परेशान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’