मिशन 24 को लेकर भाजपाईयों ने कसी कमर, बैठक कर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Jagnnathpur:- मिशन 2024 को लेकर भाजपाईयों की जगन्नाथपुर भारत माता कल्याण मण्डप में प्रखण्ड अध्यक्ष राई भूमिज की अध्यक्षता में एक महत्व पूर्ण बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में आगामी 2024 के मद्देनजर चर्चा किया गया. सर्व प्रथम राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम के साथ डा०श्यामा प्रसाद मुखर्जी अटल बिहारी बाजपेयी जी के तस्वीर पर माल्यापर्ण कर श्रद्धाँजली दिया गया. उसके बाद पिछले दिनो चाईबासा में किये गये बैठक की समीक्षा कि गयी. संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए जगन्नाथपुर के 16 पंचायत व नोवामुण्डी के 18 पंचायतों के लिये संगठन प्रभारी की नियुक्ती की गयी. आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर घर घर तिरंगा अभियान चलाने के लिये “तिरंगा समिति” का गठन किया गया.

मौके पर पूर्व मंत्री सह जगन्नाथपुर विधान सभा प्रभारी बड़कुँवर गागराई, जिला कार्यकारी अध्यक्ष ललिल मोहन गिलुवा, एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष शम्भु हाजरा, मंगल गिलुवा, आर के प्रधान, जितेन्द्र गुप्ता, साहू पूर्ति धीरज सिंह, बंगाली प्रधान, ,विष्णु प्रसाद गुप्ता, चातार, नारियण हेंब्रम, संजीत गोप, महेश केराई, हरीश ताँती, सूरज पान, पिन्टु सिंह, चैतन्य गोप, अशोक कुमार ताँती, चंद्रमोहन गोप, परमेश्वर महतो, राजू कांत प्रसाद आदि मौजूद थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *