बैडिमिंटन के सीनियर पर दो महिला खिलाड़ियों ने लगाया छेड़खानी का आरोप, सीनियर खिलाड़ी ने बताया आरोप गलत

Chaibasa:- पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा के एक सीनियर खिलाड़ी राहुल कुमार पर दो जूनियर महिला खिलाड़ियों के साथ शराब पीकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया है. दोनो ही बैडिमिंटन खिलाड़ी हैं. इंडोर बैडिमिंटन स्टेडियम चाईबासा की महिला खिलाड़ी ने जिला खेल पदाधिकारी को लिखित शिकायत की थी. लेकिन किसी तरह की कर्रवाई नहीं होता देख दोनों महिला खिलाड़ियों ने सदर थाना चाईबासा पहुंच कर इस संबंधित में खिलाड़ी की शिकायत कर कर्रवाई करने की मांग की है.

रविवार को सदर थाना पहुंचकर दोनों छात्राओं ने पुलिस का सहयोग मांगा. इसके बाद जांच कर कर्रवाई करने की बात कही गई. मालूम हो कि एक खिलाड़ी ने 2 जून 2022 को जिला खेल पदाधिकारी को लिखित शिकायत की है. जबकि दूसरी खिलाड़ी ने 6 जून 2022 को खेल पदाधिकारी को शिकायत की है. खिलाड़ी ने आरोप लगाया कि 31 मई 2022 को उसके साथ इंडोर स्टेडियम चाईबासा में राहुल कुमार ने दारू पीकर छेड़खानी की थी. साथ ही उसी रात को उसके घर जाकर भी परेशान किया. वहीं दूसरी खिलाड़ी ने शिकायत पत्र में कहा है कि 25 मई की सुबह लगभग 8.30 बजे उसके साथ सीनियर खिलाड़ी राहुल कुमार जो खुद को झारखंड का कोच बताता है, उन्होंने स्टेडियम में दुर्व्यवहार किया था और बार-बार छूने की कोशिश कर रहा था. उन्होंने कहा कि कल मेरे जूनियर के साथ किसी तरह की हरकत न हो इसको लेकर शिकायत करना अनिवार्य था. उन्होंने संबंधित व्यक्ति के साथ कर्रवाई करने की मांग की है.

आरोपी सीनियर खिलाड़ी राहुल कुमार ने बताया कि मुझ पर लगाये गए आरोप गलत है. शिकायत संबंधित मुझे कोई जानकारी नहीं है. वहां मैं देखरेख का भी काम करता हूं.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *