कोल्हान गवर्नमेंट ईस्टेट जैसे गैर संवैधानिक संगठन से आदिवासी समाज दूर रहें – हो समाज महासभा

Jagnnathpur:- जनजातीय संस्कृति एवं परंपरा को जीवित रखने के लिए आदिवासी हो समाज युवा महासभा एवं नेशनल आदिवासी रिवाईवल एसोशिएन की टीम ने जगन्नाथपुर प्रखण्ड के भनगांव, सियालजोड़ा एवं डांगोवापोसी पंचायत में सामाजिक जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया गया. कार्यक्रम नेतृत्व आदिवासी हो समाज युवा महासभा केन्द्रीय कमिटि के महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम ने किया. हो समाज के पारम्परिक रीति रिवाजों को नहीं भूलने की अपील की गयी.
कोल्हान गर्वमेन्ट ईस्टेट के नाम से चलनेवाली असंवैधानिक गतिविधियों में न शामिल होने और न समर्थन करने के लिए सामाजिक अपील किया गया.

इस अवसर पर भनगाँव मुखिया जितेन्द्र पुरती, डांगोवापोसी मुखिया चाँदमनी बोबोंगा, पंसस मेंजो पिंगुवा, उपमुखिया सावित्री जेराई, वार्ड मेम्बर महावीर बोबोंगा, बिहारी लाल जेराई, विजय मुण्डा, शिवचरण मुण्डा, सोनाराम चातोम्बा, संजय जेराई, लखीन्द्र मुण्डा, जितेन्द्र मेलगंडी, शीला नाग, सुखमति हेम्ब्रम, सावित्री हेम्ब्रम, मीना मेलगंडी, सुमंती मेलगंडी, सुमी हेम्ब्रम आदि उपस्थित रहे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *