झींकपानी में युवती से गैंगरेप का आरोप, तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

झींकपानी गैंगरेप

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी प्रखंड से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मडकमहातु गांव की एक युवती ने गांव के ही तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपियों की धमकी से डरी युवती कई दिनों तक चुप रही, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर पूरा मामला सामने आया।

जंगल मे लकड़ी चुनने गयी आदिवासी नाबालिग किशोरी से गैंगरेप, दो गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार घटना लगभग 10 से 12 दिन पहले की बताई जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि घटना के दिन वह सुबह अपने घर में अकेली थी और घर की साफ-सफाई कर रही थी। इसी दौरान गांव के तीन युवक जबरन उसके घर में घुस आए और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और किसी को घटना बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देकर फरार हो गए।

धमकी और भय के कारण युवती ने शुरुआत में अपने परिजनों को भी कुछ नहीं बताया। हालांकि कुछ दिनों बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार वालों ने जब कारण पूछा तो उसने रोते हुए अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने ग्राम मुंडा और ग्रामीणों को मामले की सूचना दी।

ग्रामीणों की मदद से बुधवार को झींकपानी थाना में तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।

http://सिमडेगा : दो नाबालिक लड़कियों के साथ गैंगरेप, चार युवक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *