Saraikela Action Against Drugs: सरायकेला: 16.50 लाख की ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड महाराज अली भी पुलिस की गिरफ्त में

सरायकेला पुलिस

सरायकेला : जिला पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत कपाली ओपी क्षेत्र से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 16.50 लाख रुपये आंकी गई है।

जमशेदपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3.71 किलो ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला पुलिस
​गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

मामले का खुलासा करते हुए एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि 6 मई को पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि बंधुगोड़ा स्थित इम्तियाज खान के मकान में नशे का काला कारोबार चल रहा है। त्वरित कार्रवाई के लिए गठित विशेष टीम ने जब उक्त मकान में दबिश दी, तो वहां से 82.80 ग्राम ब्राउन शुगर (679 पुड़िया) बरामद की गई।

​गिरफ्तार आरोपियों का प्रोफाइल

पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
* ​महाराज अली (पुराना आपराधिक इतिहास, आरआईटी थाना में वांछित)
* ​असगर अली
* ​शबनम प्रवीन

ये तीनों आरोपी उक्त मकान में किराएदार बनकर रह रहे थे और वहीं से तस्करी का नेटवर्क चला रहे थे।

सरायकेला पुलिस

​न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

पुलिस ने आरोपियों की बायोमेट्रिक जांच और फिंगरप्रिंटिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली है। पकड़े गए सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सफेदपोशों को भी बेनकाब किया जा सके।

http://जमशेदपुर: जुगसलाई में ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और मोबाइल भी जब्त

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *