Saraikela Jmm Protest: महंगाई के खिलाफ झामुमो का डीसी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन, गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार को घेरा

Saraikela (सरायकेला) :  केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों और बेतहाशा बढ़ती महंगाई के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गुरुवार को सरायकेला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।

Adityapur: आदित्यपुर में बढ़ते अपराध पर भाजपा का अल्टीमेटम: ‘पुलिस प्रशासन संभले वरना सड़कों पर होगा आंदोलन’,भाजपा नेता के घर हुई फायरिंग से आक्रोशित अमित सिंह “बॉबी” ने सरकार और पुलिस प्रशासन को घेरा

जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

​प्रदर्शन का मुख्य केंद्र घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की लगातार बढ़ती कीमतें रहीं। डॉ. शुभेन्दु महतो ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा, “महंगाई अब चरम पर है। छोटे दुकानदार, होटल व्यवसायी और ठेला-खोमचा चलाने वाले आर्थिक बोझ तले दबे जा रहे हैं, जबकि केंद्र सरकार केवल जुमलेबाजी में व्यस्त है।”

सरायकेला जेएमएम

झामुमो नेता सह सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार झारखंड के साथ लगातार सौतेला व्यवहार कर रही है और जनता के बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटका रही है। इन्होंने ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कीमतों पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो झामुमो सड़क से सदन तक बड़ा जनआंदोलन शुरू करेगी।

​उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:

इस आंदोलन में मुख्य रूप से मनोज चौधरी, केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, जिला उपाध्यक्ष भुण्डा वेसरा, धरमु गोप, भोला मोहन्ति, उमेश भोल, अबिनाश कबी, केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो, अमृत महतो, जगदीश महतो, वीरेंदर प्रधान, शम्भू आचर्य, युवा नेता डब्बा सोरेन, सन्नी सिंह, गुरुचरण मुखी और महिला नेत्री सुशीला ताती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

http://Saraikela jmm support  Sarana Code: सराना धर्म कोड के समर्थन में झामुमों ने सरायकेला मुख्यालय पर दिया धरना, बिना सरना कोड नहीं होने देंगे जनगणना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *