Adityapur (आदित्यपुर) : झारखंड की राजनीति में सांगठनिक मजबूती और युवाओं के बीच पैठ रखने वाले कद्दावर नेता अजय सिंह को पार्टी आलाकमान ने एक बार फिर प्रदेश महासचिव (झारखंड कांग्रेस) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पिछले 4 वर्षों में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

गर्मजोशी से हुआ स्वागत
रविवार को अजय सिंह के आवास पर अखिल भारतीय पंचायत परिषद के पदाधिकारियों और उत्साहित युवा कार्यकर्ताओं की टीम ने उनके निवास पर पहुंचकर उनका भव्य अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंग वस्त्र ,गुलदस्ता भेंट कर अपनी खुशी जाहिर की। युवाओं ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में विभिन्न हिस्सों में उनके सम्मान में विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
राष्ट्र की एकता और विकास ही लक्ष्य: अजय सिंह
उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव अजय सिंह ने कहा, “कांग्रेस पार्टी केवल एक दल नहीं, बल्कि एक विचार है जो सभी जाति-धर्म को जोड़कर ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के आधार पर राष्ट्र की अखंडता की राजनीति करती है। आलाकमान ने जो भरोसा जताया है, मेरा लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक समृद्ध और खुशहाल बनाना है।”
ये गणमान्य रहे उपस्थित
इस अवसर पर स्वागत करने वाली टीम में मुख्य रूप से खुर्शीद आलम, दीपक महतो, अशोक शाह, आकाश यादव, शंकर तंतुबाई, देवराज महतो, रामचंद्र चाकी, आदित्य मुंडरी, रोशन गुप्ता, रितिक साहू, और मोहम्मद समीर सहित कई अन्य सक्रिय युवा साथी उपस्थित रहे।







