Adityapur : अर्जुन मुंडा ने की रामजीत मार्डी से मुलाकात, संगठन के प्रति मार्डी के समर्पण को सराहा, बंगाल के चुनाव परिणामों पर जताई खुशी

Adityapur (आदित्यपुर) : राजनीति के व्यस्त गलियारों से समय निकालकर रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आदित्यपुर पहुंचे। यहाँ उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्मठ कार्यकर्ता रामजीत मार्डी के आवास पर जाकर उनसे आत्मीय मुलाकात की। मुंडा ने उनके गिरते स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

अर्जुन मुंडा

 

Kharsawan: खरसावां में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ता, ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके भाजपाईयों ने आतिशबाजी कर मनाया विजय उत्सव ​

​मुलाकात के दौरान अर्जुन मुंडा ने कहा, “रामजीत मार्डी जी ने संगठन में कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए सदैव एक मार्गदर्शक और सक्रिय कार्यकर्ता की भूमिका निभाई है। उनका अनुभव पार्टी के लिए अनमोल है।”

 

​बंगाल में ‘अभूतपूर्व परिवर्तन’ पर बोले मुंडा
​इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति जनता के अटूट विश्वास की जीत है।

 

​मुंडा ने विशेष रूप से शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री के रूप में बागडोर संभालने और नए मंत्रिमंडल के गठन का स्वागत किया। उन्होंने विश्वास जताया कि अब पश्चिम बंगाल का विकास भारत के मुख्य विकास ढांचे से सीधे तौर पर जुड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्तों की टोली के साथ अब बंगाल में आधारभूत संरचना और खुशहाली का नया दौर शुरू होगा।

 

इस मौके पर आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव ,मंडल अध्यक्ष गणेश कालिंदी, ललन तिवारी, वीरेंद्र सिंह, विजय सिंह, मनोज पासवान, रामकृष्ण मोदी , विशु महतो, सावन गुप्ता आदि मौजूद थे

 

http://Adityapur News: आदित्यपुर: ‘उद्गम’ के सेवा शिविर में श्रद्धालुओं का सैलाब, अर्जुन मुंडा ने दिया श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संदेश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *