Adityapur- Gamharia News: आदित्यपुर: वार्ड 6 में सड़क और नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह और पार्षद धनंजय गुप्ता ने स्थानीय नागरिकों को दिया बेहतर बुनियादी ढांचे का भरोसा

आदित्यपुर नगर निगम

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 6 में रविवार को विकास कार्यों की नई कड़ी जोड़ी गई। नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने स्थानीय पार्षद धनंजय गुप्ता की उपस्थिति में पेबर्स ब्लॉक सड़क निर्माण और ह्यूमन पाइप नाला निर्माण योजना का विधिवत शिलान्यास किया। यह पहल क्षेत्र में जल निकासी की समस्या को दूर करने और आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से की गई है।

​जनता की समस्याओं का होगा स्थायी समाधान

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने कहा कि नगर निगम प्रशासन जनता की बुनियादी समस्याओं के प्रति गंभीर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वार्ड क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है और इस नई योजना के धरातल पर उतरने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

​गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

वार्ड पार्षद धनंजय गुप्ता ने क्षेत्र के नागरिकों को आश्वस्त किया कि विकास योजनाओं को गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता की सुविधा ही उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान समाज वैज्ञानिक रविंद्र नाथ चौबे समेत कई अन्य गण्यमान्य व्यक्ति और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल का स्वागत किया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *