सरायकेला क्राइम: कपाली में 1.5 लाख रुपए लूट और जब्बार हत्याकांड का मास्टरमाइंड नागपुर से गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल बरामद

लूटकांड

सरायकेला-खरसावां :  जिले की कपाली ओपी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। माइक्रो फाइनेंस कर्मी से ₹1.5 लाख की लूट और चर्चित जब्बार हत्याकांड के मुख्य आरोपी तारिक कुरैशी उर्फ अयान कुरैशी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से कांड में प्रयुक्त 7.65 एमएम का लोडेड पिस्टल और एक जिंदा गोली भी बरामद की गई है।

बिरसानगर लूटकांड का खुलासा : कंपनी कर्मचारी सहित दो गिरफ्तार, 10.25 लाख की लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान तारिक कुरैशी उर्फ अयान कुरैशी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से डैमडूबी अंसारनगर का रहने वाला है, जबकि पिछले कुछ वर्षों से नागपुर में रह रहा था। बताया गया कि आरोपी बीते सात वर्षों से फरार चल रहा था और पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था।

लूटकांड

जानकारी के मुताबिक 7 मई 2026 को कपाली ओपी क्षेत्र के डैमडूबी अंसारनगर में रबाना खातून के घर के पास अपराधियों ने हवाई फायरिंग करते हुए एक माइक्रो फाइनेंस कर्मी से ₹1,50,000 की लूट की थी। इस मामले में चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी कांड संख्या 67/2026 दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। लगातार छापेमारी और निगरानी के बाद पुलिस ने नागपुर में जाल बिछाकर आरोपी को हिरासत में लिया।

कपाली लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल 7.65 एमएम का एक लोडेड पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।

इस कार्रवाई में कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, पु०अ०नि० रंजीत कुमार सिंह, स०अ०नि० मनोज कुमार मिश्रा, आरक्षी दस्तगीर आलम (टाइगर मोबाइल) तथा सरायकेला-खरसावां तकनीकी शाखा की टीम की अहम भूमिका रही।

http://Gamharia loot case police success:गम्हरिया आभूषण दुकान लूट मामले में पुलिस को सफलता , एसआईटी के कड़ी मेहनत का नतीजा, चार अपराधी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *