खुंटपानी के स्कूल में मिड डे मील में कीड़ा मिलने से हड़कंप, बच्चों ने फेंका भोजन

प्रखंड प्रमुख ने की जांच, घटिया भोजन भेजने वाले एनजीओ पर कार्रवाई की मांग

चाईबासा/खुंटपानी : पश्चिम सिंहभूम जिले के खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बनामगुटू में मंगलवार को मिड डे मील में कीड़ा मिलने से विद्यालय में हड़कंप मच गया। भोजन में गड़बड़ी देखकर बच्चों ने खाना फेंक दिया और कई बच्चे भूखे-प्यासे ही स्कूल में पढ़ाई करने को मजबूर हुए।

मिड डे मील
मिड डे मील के चावल में निकला कीड़ा

पी एम पोषण योजना (मिड-डे-मील) की केंद्रीयकृत रसोई का हुआ उद्घाटन, बच्चों को मिल सकेगा पोषण आहार

विद्यालय की शिक्षिका एंजिला हेम्ब्रम ने मामले की जानकारी खुंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा को दी। सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख के साथ जिला परिषद सदस्या यमुना तियू विद्यालय पहुंचीं और पूरे मामले की जांच की।

निरीक्षण के दौरान बच्चों और शिक्षकों से पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि सेंट्रलाइज्ड किचन के माध्यम से विद्यालय में निम्न स्तर का मध्यान्ह भोजन भेजा जा रहा है। बच्चों ने शिकायत की कि भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब रहती है और कई बार खाना खाने लायक नहीं होता।

प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने आरोप लगाया कि जब भी उच्च अधिकारी निरीक्षण के लिए आते हैं तो संबंधित एजेंसी को पहले ही सूचना मिल जाती है।

 

निरीक्षण वाले दिन बेहतर भोजन उपलब्ध कराया जाता है, जबकि अन्य दिनों में घटिया भोजन भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

मिड डे मील

 

उन्होंने कहा कि भोजन में हरी सब्जियों का अभाव रहता है तथा कई बार सड़ी-गली आलू और खराब सामग्री का उपयोग किया जाता है। अधिकांश बच्चे ऐसा भोजन खाने के बजाय फेंक देते हैं।

प्रखंड प्रमुख ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी एनजीओ का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

http://स्कूलों में दिए जाने वाले मिड डे मील की क्वांटिटी और क्वालिटी में सुधार लाने की आवश्यकता – सुनील सिरका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *