Adityapur Encroachment Drive: आदित्यपुर में गरजा निगम का बुलडोजर: भीषण गर्मी में दिनभर डटी रहीं उप नगर आयुक्त पारुल सिंह , सर्विस लेन से हटाए गए अवैध निर्माण

Adityapur (आदित्यपुर) : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को आदित्यपुर नगर निगम और जिला प्रशासन के संयुक्त सहयोग से क्षेत्र में एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। दोपहर की भीषण गर्मी और तपती धूप के बावजूद प्रशासन का दस्ता सड़कों पर उतरा, जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।

Adityapur: आदित्यपुर अतिक्रमण अभियान: चंपाई सोरेन के हस्तक्षेप से कहीं राहत, तो कहीं जारी रहेगा निगम का डंडा, कार्रवाई में हुआ बदलाव

​यह अभियान आदित्यपुर ईमली चौक सर्विस लेन से शुरू होकर पान दुकान चौक, आकाशवाणी चौक और शेरे पंजाब चौक होते हुए आशियाना चौक तक चलाया गया। इस दौरान सड़क और सर्विस लेन को बाधित कर अवैध रूप से बनाए गए सीमेंटेड फर्श, चबूतरे और अन्य अस्थायी व स्थायी निर्माणों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया।

​भीषण गर्मी में मुस्तैद रहा प्रशासन

इस कार्रवाई की खास बात यह रही कि रिकॉर्डतोड़ गर्मी के बीच उप नगर आयुक्त पारुल सिंह खुद मोर्चा संभाले रहीं और दिनभर धूप में डटी रहीं। अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की, ट्रैफिक थाना प्रभारी राजू, गम्हरिया अंचल निरीक्षक सहित अंचल कार्यालय के कई अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौके पर तैनात रहे।

 

प्रशासन ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि सड़कों को दोबारा बाधित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

http://Adityapur News: आदित्यपुर नगर निगम प्रशासनिक भवन निर्माण का विरोध, पार्षद ने विरोधियों को बताया ‘विकास विरोधी’ और ‘अतिक्रमणकारी’ ​, वार्ड 30 में भवन निर्माण के खिलाफ दूसरे वार्ड के प्रतिनिधियों ने मोर्चा खोला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *