Adityapur Viral Video: ‘अबुआ सरकार’ में महिला अधिकारी से उलझे झायुमो नेता, महिला पदाधिकारी ने भी जमकर लगाई झाड़, हेमंत सरकार की किरकिरी, वीडियो वायरल

Adityapur (आदित्यपुर) : झारखंड में ‘अबुआ राज’ का नारा बुलंद करने वाली हेमंत सोरेन सरकार को उनके ही दलीय पदाधिकारियों के आचरण के कारण असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित झारखंड राज्य आवास बोर्ड कार्यालय से सामने आया है, जहां झारखंड युवा मोर्चा (झायुमो) के जिला अध्यक्ष डब्बा सोरेन एक महिला पदाधिकारी से उलझ गए। दोनों के बीच हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Adityapur: आदित्यपुर अतिक्रमण अभियान: चंपाई सोरेन के हस्तक्षेप से कहीं राहत, तो कहीं जारी रहेगा निगम का डंडा, कार्रवाई में हुआ बदलाव

राजनीति चमकाने की कोशिश:

हाल ही में आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में शिकस्त का सामना करने वाले डब्बा सोरेन आशियाना चौक पर आवास बोर्ड द्वारा दुकानदारों को दिए गए अतिक्रमण हटाओ नोटिस के विरोध में पहुंचे थे। स्थानीय स्तर पर अपनी राजनीति चमकाने के उद्देश्य से उन्होंने इस अभियान का ठीकरा स्थानीय भाजपा विधायक चंपई सोरेन और मेयर संजय सरदार पर फोड़ने का प्रयास किया।

 

​अधिकारी से बदसलूकी और तीखी बहस:

आवास बोर्ड कार्यालय में वार्ता के दौरान झामुमो नेता अचानक अपना आपा खो बैठे और महिला पदाधिकारी के साथ बेहद आक्रामक तरीके से पेश आए। हालांकि, महिला अधिकारी ने भी झुकने से इनकार करते हुए डब्बा सोरेन को उनकी मर्यादा याद दिलाई और जमकर झाड़ पिलाई। इस घटनाक्रम का वीडियो सार्वजनिक हैं। विपक्षी दलों को सरकार को घेरने का मौका मिल गया है, जिससे राज्य की सत्ताधारी दल के नेताओं के रवैये पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

http://Adityapur BJP Protest: झायुमो जिला अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा एकजुट; विधायक चंपाई सोरेन और मेयर संजय सरदार को बदनाम करने की साजिश का आरोप, हेमंत सरकार को घेरा; कहा— अतिक्रमण जिला प्रशासन की कार्रवाई, मेयर और विधायक में है बेहतर तालमेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा की झायुमो

Adityapur BJP Protest: झायुमो जिला अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा एकजुट; विधायक चंपाई सोरेन और मेयर संजय सरदार को बदनाम करने की साजिश का आरोप, हेमंत सरकार को घेरा; कहा— अतिक्रमण जिला प्रशासन की कार्रवाई, मेयर और विधायक में है बेहतर तालमेल