फर्जी एससी/एसटी केस में पत्रकार आशीष गुप्ता को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, जादूगोड़ा के कथित ब्लैकमेलिंग गैंग में हड़कंप

आशीष गुप्ता

Jamshedpur (जमशेदपुर) :  पूर्वी सिंहभूम जिले के चर्चित पत्रकार आशीष गुप्ता को वर्ष 2023 में दर्ज एससी/एसटी एक्ट मामले में सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिल गई है। इस फैसले को उनके समर्थक और पत्रकार संगठन जादूगोड़ा के कथित ब्लैकमेलिंग गैंग के खिलाफ बड़ी कानूनी जीत मान रहे हैं।

 

Jamshedpur : फर्जी पत्रकारों पर रोक और मीडिया संवाद को लेकर आगे आया AISMJWA, धमकी देने के मामले में अल्पसंख्यक आयोग ने लिया संज्ञान

 

पत्रकार आशीष गुप्ता ने बताया कि वे पिछले करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय समाचार चैनलों में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अपने पत्रकारिता जीवन के दौरान कई मामलों का खुलासा किया, जिससे दोषियों पर कार्रवाई हुई और निर्दोषों को न्याय मिला। इसी कारण कुछ लोगों ने उनके खिलाफ षड्यंत्र रचते हुए वर्ष 2023 में फर्जी एससी/एसटी मामला दर्ज कराया।

आशीष गुप्ता

उन्होंने आरोप लगाया कि जादूगोड़ा से लेकर जमशेदपुर तक सक्रिय कथित ब्लैकमेलिंग गैंग ने उन्हें जेल भेजने के लिए हरसंभव प्रयास किया, लेकिन वे अपने मकसद में सफल नहीं हो सके। इस मामले में उन्हें उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। अंततः सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्होंने इसे “सत्य और न्याय की जीत” बताया।

 

इधर, जमानत मिलने के बाद कथित ब्लैकमेलिंग गैंग में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है। पूर्वी सिंहभूम जिले के पत्रकार AISMJWA के बैनर तले इस मामले को लेकर एकजुट हो गए हैं। 26 मई को पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर इस पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग भी रखी थी।

 

AISMJWA के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि जल्द ही झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और डीजीपी से मिलकर कथित ब्लैकमेलिंग गैंग और उसके सरगनाओं के आपराधिक इतिहास की जानकारी दी जाएगी। साथ ही फर्जी मुकदमे दर्ज कराने वालों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 182 और 211 के तहत कार्रवाई की मांग की जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि एसोसिएशन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने तथा हर जिले में पत्रकारों पर दर्ज मामलों की मॉनिटरिंग के लिए कमेटी गठित करने की मांग भी सरकार से करेगी, ताकि भविष्य में फर्जी मामलों को रोका जा सके।

आशीष गुप्ता को जमानत मिलने पर AISMJWA के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, वरिष्ठ पत्रकार गौतम ओझा, नगेन्द्र कुमार, चिंटू सिंह राजपूत, विपिन चन्द्र पाण्डेय, सुजीत कुमार, धनंजय मिश्रा, मनोज शर्मा, देवेन्द्र सिंह, अरूप मजूमदार और देबराज मुखर्जी समेत कई पत्रकारों ने खुशी जाहिर की।

http://AISMJWA Journalist Meet Bengal: बंगाल में पत्रकार एकता को नई दिशा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *