पश्चिमी सिंहभूम : खंडखोरी में गला रेतकर हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

कुमारडूंगी

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के खंडखोरी गांव में हुए चर्चित हत्या कांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना में प्रयुक्त स्टील का चाकू भी बरामद कर लिया है।

कुमारडूंगी

चाईबासा में चाकू मारकर हत्या मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार 1 जून 2026 को कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के ग्राम खंडखोरी में गांव की ही महिला शुनु गोप ने सूचना दी थी कि उनके पति देवेंद्र गोप (47 वर्ष) की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। सूचना के सत्यापन के बाद कुमारडुंगी थाना कांड संख्या 15/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) एवं 238 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू करते हुए त्वरित कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी पुडवा उर्फ चोके सिंकू (33 वर्ष), निवासी खंडखोरी, थाना कुमारडुंगी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सब्जी काटने वाला स्टील का चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या पूर्व से चले आ रहे आपसी विवाद के कारण की गई थी।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है।

 

छापामारी दल में शामिल अधिकारी

एसडीपीओ जगन्नाथपुर राफेल मुर्मू, पु.नि. बासुदेव मुंडा (झींकपानी अंचल), पु.अ.नि. मिलन कंसाली (अनुसंधानकर्ता, कुमारडुंगी थाना), कुमारडुंगी थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे।

चाईबासा मंडल कारा गेट फायरिंग मामले का खुलासा, समीर अंसारी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *