Saraikela: कोल्हान में झामुमो का बड़ा धमाका: पूर्व कांग्रेसी दिग्गज के.पी. सोरेन सैकड़ों समर्थकों के साथ तीर-धनुष के साथ आए, विनोद पाण्डेय का कार्यकर्ताओं को आह्वान

Saraikela (सरायकेला) : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति, सरायकेला-खरसावां द्वारा सरायकेला टाउन हॉल में बीएलए-2 प्रशिक्षण सह कार्यशाला एवं संगठन सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने और बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों का प्रशिक्षण देने पर बल दिया गया।

Saraikela Jmm Protest: महंगाई के खिलाफ झामुमो का डीसी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन, गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार को घेरा

​कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो ने की। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को मतदाता पंजीकरण, संशोधन एवं विलोपन संबंधी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई।

 

झामुमो

​कोल्हान की राजनीति में बड़ा उलटफेर: के.पी. सोरेन झामुमो में शामिल

​इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षाविद्, झारखंड आंदोलनकारी और पूर्व कांग्रेसी नेता कालीपद सोरेन उर्फ के.पी. सोरेन (आदित्यपुर) ने कांग्रेस पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ आदित्यपुर से खास जनाधार वाले नेता संजय कुमार और अभय झा, खरसावां से श्री बीरबल सरदार तथा सरायकेला से श्रीमती सुनिला सुतार ने भी पार्टी का दामन थामा। केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे और उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने सभी का स्वागत किया। के.पी. सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की। विश्लेषकों के अनुसार, शिक्षाविद् के.पी. सोरेन के आने से झामुमो को कोल्हान में वैचारिक और बौद्धिक मजबूती मिलेगी।

 

 

​कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख नेता:

इस गौरवपूर्ण क्षण के दौरान सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा माझी, मंत्री दीपक बिरुआ, खरसावां विधायक श्री दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक श्रीमती सविता महतो, जिला सचिव श्री बैद्यनाथ टुडू, केंद्रीय सदस्य श्री गणेश चौधरी, श्री गणेश महाली, श्री सुधीर महतो, श्री गुरुचरण किस्कू, श्री चारु चांद किस्कू, श्री कृष्णा बास्के, श्री काबलू महतो, श्री सुधीर किस्कू, श्रीमती रानी हेम्ब्रम, और श्री ओम प्रकाश लायक सहित भारी संख्या में प्रखंड, नगर, पंचायत व बूथ समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Adityapur : आदित्यपुर भाजपा नेता विशु महतो ने झामुमो के धरने को ‘नौटंकी’ करार दिया, मुख्यमंत्री के उद्घाटन चक्रव्यूह में फंसी जनता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’