Adityapur Blood Donation: लघु उद्योग भारती के शिविर में 216 यूनिट रक्त संग्रहित, RSS के शताब्दी वर्ष पर आयोजन

Adityapur (आदित्यपुर) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में लघु उद्योग भारती द्वारा आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सुदिशा फाउंड्री (प्लांट-02) में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सामाजिक सरोकार के अभियान में उद्योगपतियों, श्रमिकों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसके फलस्वरूप कुल 216 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया.

 

Adityapur Blood Donation: आदित्यपुर में संवेदना संस्था का रक्तदान शिविर का आयोजन,​उप महापौर अंकुर सिंह ने स्वयं रक्तदान कर पेश की मिसाल, युवाओं से की अपील

​शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (जियाडा) के क्षेत्रीय उप निदेशक दिनेश रंजन उपस्थित थे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है, और औद्योगिक क्षेत्र के संगठनों द्वारा ऐसे प्रयास सराहनीय हैं।

​इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड-बिहार प्रभारी इंदर अग्रवाल और प्रांतीय सचिव सांवरमल शर्मा ने संगठन के सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा, महामंत्री स्वपन मजूमदार, उपाध्यक्ष मनोज सहाय और विकास चंद्र की मुख्य भूमिका रही।

 

इसके अलावा सचिव राकेश, रतनलाल गुप्ता, मनोज चोपड़ा और सौरभ सिंह सहित कई गणमान्य उद्यमी और पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

http://Adityapur Mega Blood Donation: श्री शनिदेव भक्त मंडली के 8वें महा रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1378 यूनिट रक्त संग्रहित,महायज्ञ’ में 650 सक्रिय सदस्यों और 2500 श्रद्धालुओं ने दिखाई निस्वार्थ सेवा की मिसाल।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’