Adityapur Arjun Munda: भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान को दिल का दौरा, हाल-चाल जानने आदित्यपुर मेड्रिटीना अस्पताल पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

Adityapur (आदित्यपुर) : सरायकेला-खरसावां भाजपा जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान को अचानक दिल का दौरा पड़ने के बाद आदित्यपुर स्थित मेड्रिटीना अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कल उनकी एंजियोग्राफी की प्रक्रिया पूरी की गई। उपचार के बाद उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जानने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शुक्रवार को अस्पताल पहुंचे।

Adityapur News: आदित्यपुर के विकास को लेकर अर्जुन मुंडा गंभीर, पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह “बॉबी” के बहन-बहनोई के आवास पर हुई अहम चर्चा, मीरा मुंडा के साथ नागरिक अभिनंदन

​अस्पताल में मीडिया और परिजनों से बातचीत करते हुए अर्जुन मुंडा ने बताया कि हरे कृष्ण प्रधान जी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। डॉक्टरों द्वारा की गई जांच और कल हुई एंजियोग्राफी के बाद पता चला है कि उन्हें ‘मायोकार्डियल इन्फार्क्शन’ (हार्ट अटैक) आया है। डॉक्टरों ने उनकी धमनियों में ब्लॉकेज की बात कही है, जिसके कारण उन्हें तुरंत स्टेंट लगाया गया है। अर्जुन मुंडा ने डॉक्टरों से विशेष बातचीत कर बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा और परिजनों को ढांढस बंधाया।

​इस अवसर पर उनके साथ पूर्व उपमहापौर अमित सिंह बॉबी, मेयर संजय सरदार, जिला उपाध्यक्ष देवेश महापात्र, अमितेश अमर, भाजपा आर.आई.टी. मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल, भाजपा आदित्यपुर पूर्व मंडल महामंत्री संजीव कुमार एवं भाजपा नेता छवि महतो भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर श्री प्रधान के स्वास्थ्य की अद्यतन जानकारी ली और उनके परिवार के सदस्यों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया।

पर्यावरण संरक्षण का लिए संकल्प: अर्जुन मुंडा

​इसके साथ ही अर्जुन मुंडा ने ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ का जिक्र करते हुए लोगों से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने और अपनी माँ या परिजनों के नाम पर एक पौधा लगाने की अपील भी की। सभी नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि श्री हरेकृष्ण प्रधान जी शीघ्र ही पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः संगठन और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *