Adityapur: कल्पनापुरी में घरेलू कलह पर सियासत गर्म: पूर्व प्रत्याशी प्रवीण सिंह को मोहरा बनाने का आरोप, पीड़ित राकेश झा ने पार्षद पर साधा निशाना

Adityapur (आदित्यपुर) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 स्थित कल्पनापुरी में दो भाइयों के बीच का घरेलू विवाद अब एक बड़े राजनीतिक और सामाजिक टकराव में बदल गया है। इस पूरे प्रकरण में वर्तमान पार्षद अवधेश सिंह और पूर्व पार्षद प्रत्याशी प्रवीण सिंह के बीच तीखे आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने वर्तमान पार्षद पर चुनावी रंजिश के तहत एक निर्दोष सामाजिक कार्यकर्ता को फंसाने का गंभीर आरोप लगाया है।

Adityapur News Ward 23: आदित्यपुर वार्ड 23: जूली महतो विकास के दम पर दोबारा कमान संभालने को तैयार’, महिलाओं की भीड़ ने बढ़ाई विरोधियों की धड़कन, वार्ड से ‘कचरा डंपिंग यार्ड हटाना जूली महतो की पहली प्राथमिकता

​”प्रवीण सिंह ने बचाई मेरी जान, पार्षद बना रहे मोहरा” — राकेश झा

मामले के दूसरे पक्ष राकेश कुमार झा ने आदित्यपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए रूपा झा और उनके परिवार के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। राकेश झा का आरोप है कि उनके छोटे भाई मुकेश झा, उनकी पत्नी रूपा झा और बेटी ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और सब्जी काटने वाले चाकू से जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। राकेश झा ने बताया, “शोर सुनकर पूर्व प्रत्याशी प्रवीण सिंह वहां पहुंचे और बीच-बचाव कर मुझे बचाया। राकेश झा ने सीधा आरोप लगाया कि पार्षद अवधेश सिंह उन्हें मोहरा बनाकर प्रवीण सिंह को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए भविष्य में किसी भी अनहोनी के लिए पार्षद को जिम्मेदार ठहराया है।

 

​चुनावी रंजिश के तहत दर्ज कराए गए चार झूठे मुकदमे: प्रवीण सिंह

वहीं, पूर्व प्रत्याशी प्रवीण सिंह ने पत्रकारों को बताया कि चुनाव में प्रतिद्वंद्वी रहे अवधेश सिंह उनके खिलाफ लगातार साजिश रच रहे हैं। इसी रंजिश के कारण उन पर पहले भी एससी-एसटी एक्ट, मारपीट और छिनतई जैसे चार झूठे मुकदमे दर्ज कराकर प्रताड़ित करने की कोशिश की गई है। उन्होंने ‘हुक्का-पानी बंद’ करने और ‘सामाजिक बहिष्कार’ जैसी धमकियों को सभ्य समाज के विपरीत बताते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से जान-माल की सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।

 

​बहिष्कार के खिलाफ जनसमर्थन, दो धड़ों में बंटा इलाका

इस विवाद को लेकर रविवार को कल्पनापुरी का माहौल पूरी तरह गरमा गया। जहां एक तरफ पार्षद अवधेश सिंह द्वारा आयोजित बैठक में कुछ लोगों ने प्रवीण सिंह के सामाजिक बहिष्कार की बात कही, वहीं दूसरी तरफ काफी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने इसके विरोध में उतरकर प्रवीण सिंह का खुलकर समर्थन किया। समर्थकों ने कहा कि प्रवीण सिंह हमेशा जनसेवा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं, इसलिए एक पारिवारिक विवाद की आड़ में उनका राजनीतिक शिकार करना बेहद निंदनीय है।

​गौरतलब है कि प्रथम पक्ष की रूपा झा ने भी थाने में शिकायत देकर अपने भैसुर राकेश झा और प्रवीण सिंह पर मारपीट का आरोप लगाया है। फिलहाल, आदित्यपुर थाना पुलिस दोनों पक्षों की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पूरी निष्पक्षता से जांच में जुट गई है।

http://Adityapur: आदित्यपुर वार्ड 24 में जाहेर थान घेराबंदी योजना का मेयर, डिप्टी मेयर व पार्षद ने किया शिलान्यास

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’