आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अवैध बालू के कारोबार और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सोमवार तड़के एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। आदित्यपुर पुलिस ने टोल ब्रिज के समीप सुबह करीब 4:30 बजे एक संदिग्ध ओवरलोडेड हाइवा को रुकवाया, जो बिना नंबर प्लेट के अवैध बालू का परिवहन कर रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया और उसे आदित्यपुर थाना परिसर ले आई।
गोईलकेरा में अवैध बालू भंडारण पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 2.41 लाख घनफीट बालू जब्त

इस पूरे मामले के संबंध में जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि सुबह गश्त के दौरान टोल ब्रिज के पास एक हाइवा को रोका गया। जांच के दौरान पाया गया कि वाहन पर क्षमता से अधिक बालू लदा हुआ था और उस पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। जब चालक से बालू के उठाव और परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी कागजात पेश करने में पूरी तरह असमर्थ रहा।
थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि बिना कागजात और बिना नंबर प्लेट के बालू का यह परिचालन पूरी तरह अवैध है। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से वाहन को जब्त कर लिया है और इसकी आधिकारिक सूचना जिला खनन विभाग को दे दी गई है। खनन विभाग के अधिकारियों द्वारा मामले की समीक्षा की जा रही है, जिसके बाद दोषियों के खिलाफ संबंधित अधिनियमों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
http://गौरी घाट अवैध बालू खनन पर सख्त कार्रवाई: बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, माफियाओं में हड़कंप








