पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर: मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

Jagnnathpur:- पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर जगन्नाथपुर में शनिवार को प्रदेश स्तरीय अभिनंदन समारोह का आयोजन कर मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया. समारोह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी शंकर एक्का, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इकुड़ डुंगडुंग, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद व विद्यालय के अध्यक्ष जगदीश सिंकु, उपाध्यक्ष धीरज सिंह, सचिव जितेंद्र गुप्ता व विद्यालय के प्रधानाचार्य काशीनाथ तिवारी सहित अन्य अतिथिओं ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि एसडीओ शंकर एक्का ने कहा कि बच्चों के सम्मान से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा और प्रोत्साहन मिलता है. सभी अपने लक्ष्य निर्धारित कर लगन व मेहनत के साथ आगे बढ़े सफलता अवश्य मिलेगी. आप लोग इसी तरह आगे बढ़कर देश समाज राज्य में अपना नाम रोशन करे. बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सफलता के टिप्स दिए.

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदीश सिंकु ने कहा स्कूल के बच्चे हर दुख दर्द से तपते हुए सफलता हासिल करते हैं. कहा शिशु मंदिर का उद्देश्य ऐसे वातावरण का निर्माण करना है जो सदाचार, संस्कार, ईमानदार, कर्मठ और देशभक्त व्यक्तित्व का निर्माण कर सके. समारोह में सभी मेधावी छात्रों को अंग वस्त्र व शील्ड देकर सम्मनित किया गया. इस मौके पर संगाठन मंत्री खाली राम, मुंडा सग्राम सिंह, दिप्ती साहु, शीला देवी, तरुण प्रजापति, प्रमोद शर्मा, विष्णु प्रसाद गुप्ता, बंगाली प्रधान, साहु पुरती, अनिल गुप्ता, मदन गुप्ता, रुसी नायक सहित प्रदेश स्तर से आये विद्यालय के आचार्य व आचार्या व बच्चे के माता -पिता मौजूद थे. वही पूर्व में शिशु मंदिर से पढ़कर आज जेपीएससी में पास छात्रों को भी सम्मानित किया गया.

गोपीकृष्ण हजारीबाग जेपीएससी 146वाँ रैंक

शिवशंकर प्रसाद, बोकारो जेपीएससी

सुमित कुमार राँची डकरा जेपीएससी 144वाँ रैक

विकास महतो झारखंड .

मध्यमिक में इन छात्र-छात्राओ को मुख्य अतिथियों ने किया सम्मानित:-

राहुल रंजन तिवारी, स्वेता कुमारी गुप्ता, शिवम कुमार, खुशबू कुमारी, प्रज्ञा सिसोदिया, अदिति कुमारी, आर्यण कुमार, सुरज कुमार, पवन कुमार, शिम्पी कुमारी, नैना कुमारी गुप्ता, प्रीति कुमारी

इंटर के इन छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित:-

विज्ञान में भैया सुभाष कुमार असुर, बहन अनुष्का सिंह, बहन ईशानी मुखर्जी
कला में भैया संतोष कुमार, बहन प्रीति उरांव, बहन राखी पन्ना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत