Adityapur: कोलकाता में इलाजरत प्रत्युष से मिले ओमप्रकाश सोनू, परिजनों को बंधाया ढाढस; अपराधियों को सख्त सजा देने की मांग

Adityapur (आदित्यपुर) : चापड़ बाजी की हिंसक घटना में गंभीर रूप से घायल हुए प्रत्युष का हाल-चाल जानने के लिए शहीद भगत सिंह फैंस क्लब के संरक्षक और आदित्यपुर निवासी ओमप्रकाश सोनू कोलकाता पहुंचे।

Adityapur : हिमांशु हत्याकांड: आदित्यपुर बंद कराने सड़क पर उतरे मेयर समेत 40 से अधिक भाजपाई हिरासत में, भारी पुलिस बल तैनात, चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद: एसपी मनोज स्वर्गियारी

वहां उन्होंने अस्पताल में उपचाराधीन प्रत्युष के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस संवेदनशील मौके पर ओमप्रकाश सोनू ने प्रत्युष के पिता दीपक सिंह और उनके चाचा सह भाजपा नेता चंदन सिंह से विशेष रूप से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया और इस मुश्किल घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। परिजनों से बातचीत के बाद सोनू ने बताया कि प्रत्युष के स्वास्थ्य में लगातार सकारात्मक सुधार हो रहा है और डॉक्टरों की देखरेख में वह तेजी से रिकवर कर रहा है। उम्मीद है कि वह बहुत जल्द पूरी तरह ठीक होकर अपने घर लौटेगा।

​अपराधियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा

घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए ओमप्रकाश सोनू ने कहा कि जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में इस तरह के जघन्य अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इस वारदात में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करे और उन्हें कानूनन कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की ताकि भविष्य में किसी अन्य मासूम को ऐसी हिंसा का शिकार न होना पड़े।

 

http://Adityapur: अपराधियों पर कसेगा शिकंजा! नए एसपी मनोज स्वर्गियारी ने आदित्यपुर थाने से दिया कड़ा संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *